हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jammu-Kashmir: राजौरी में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर का टाॅप कमांडर ढेर

Rajouri Encounter Latest Update: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बीते 21 घंटे से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने बाजीमाल क्षेत्र को घेर लिया है।

विज्ञापन
Rajouri Encounter Latest Update

Rajouri Encounter Latest Update: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच आज भी मुठभेड़ जारी है। इस बीच सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। पीआरओ ने बताया कि मारा गया आतंकी कारी पाकिस्तानी नागरिक है। उसे पाकिस्तान और अफगानिस्तान में प्रशिक्षण मिला था। जानकारी के अनुसार कारी लश्कर का टाॅप कंमाडर था। पिछले एक साल से वह एक्टिव था। उसे डांगरी और कंडी में हुए हमलों का मास्टरमाइंड कहा जाता है।

उसे गुफाओं में छिपकर हमला करने में महारत हासिल थी। उसे पाकिस्तान से कश्मीर में दोबारा आतंक फैलाने के लिए भेजा गया था। बुधवार को इस ऑपरेशन में सेना के 2 जवान और 2 अफसर शहीद हो गए थे। बुधवार को इस ऑपरेशन के दौरान मेजर एमवी प्रांजिल कैप्टन शुभम और हवलदार माजिद शामिल हैं।

एएनआई के अनुसार धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में आतंकियों के होने की सूचना पर सेना और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन शुरु किया था। इस दौरान जंगल में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। वहीं आर्मी के पीआरओ ने बताया कि 19 नवंबर को कालाकोट क्षेत्र में गुलाबगढ़ के जंगलों में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद से क्षेत्र में लगातार सर्च आपॅरेशन चलाया जा रहा था। बुधवार को हुई मुठभेड़ में कई आतंकी घायल हुए थे। इधर अखनूर में ड्रोन से एक पैकेट गिराया गया जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक पैकेट में 9 ग्रेने, 38 गोलियां और एक आईईडी बम मिला है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लश्कर के 2 आतंकी गिरफ्तार

राजौरी एनकाउंटर के बीच सेना को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। बुधवार को सेना ने लश्कर के 2 आतंकियों को अरेस्ट किया है। इनके पास से 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 8 ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान मुमताज अहमद लोन और जहांगीर अहमद कुपवाड़ा त्रेहगाम के तौर पर हुई हैं।

3 बड़ी आतंकी वारदातें

इससे पहले सेना ने 17 नवंबर को कुलगाम और राजौरी में 2 अलग-अलग एनकाउंटर किए थे जिसमें 6 आतंकी मारे गए थे। पहला एनकाउंटर 16 नवंबर को शुरू हुआ था जिसमें 5 आतंकी मारे गए थे। वहीं दूसरा एनकाउंटर के राजौरी में हुआ जिसमें 1 आतंकी मारा गया था।

इससे पहले अक्टूबर में श्रीनगर के ईदगाह इलाके में एक आतंकी को पुलिस इंस्पेक्टर ने 3 गोलियां मारी थीं। मृतक इंस्पेक्टर मसरूर अली वाली था। हमले की जिम्मेदारी टीआरएफ ने ली थी। इस हमले के आतंकी कुलगाम एनकाउंटर मारे गए थे। इसके अलावा 13 सितंबर को दो मुठभेड़ में सेना के 3 अफसर और 2 जवान शहीद हो गए थे। इस दौरान 2 आतंकी भी मारे गए थे। वहीं सेना के डाॅग की भी मौत हो गई थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें