Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ शनिवार को राजौरी पहुंचे। यहां उन्होंने आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के जवानों को नमन किया। साथ ही सैन्य छावनी में भारतीय जवानों का हौसला बनाया।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 05 मई, 2023 को राजौरी में देश की सेवा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा।
जवानों के साहस की सराहना की
इस दौरान रक्षा मंत्री सैनिकों से बातचीत की। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हुए उनके साहस और उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि कठिन क्षेत्रों में भारतीय सेना के सैनिकों के अतुलनीय साहस, प्रतिबद्धता और निरंतर सतर्कता के कारण राष्ट्र सुरक्षित महसूस करता है।
जम्मू-कश्मीर में सेना के बेस कैंप पहुंचे रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्रालय की ओर से भी कहा गया है कि जवानों के इसी समर्पण और बहादुरी के साथ काम करते रहने के लिए सरकार और देश की जनता हमेशा सशस्त्र बलों के साथ है। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 06 मई यानी आज राजौरी, जम्मू-कश्मीर में सेना के बेस कैंप का दौरा किया। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने भारतीय सेना की तैयारियों और सीमा पर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।
रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि राजनाथ सिंह के दौरान के वक्त जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा, थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, उत्तरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
1 hr agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
3 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
4 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
6 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
6 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
6 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
7 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
8 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
8 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines