जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर हैं। इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से बात की है। इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के 7 अस्थायी सदस्यों से टेलीफोन पर बात की थी।
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने जताई संवेदना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस आतंकवादी हमले में निर्दोष नागरिकों की मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।’
अमेरिका ने किया भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन
बयान में कहा गया, ‘पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ एकजुटता से खड़ा है और भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में अमेरिकी सरकार के मजबूत समर्थन को दोहराया।’ बातचीत के दौरान राजनाथ सिंह ने पीट हेगसेथ को बताया कि पाकिस्तान का आतंकवादी संगठनों को समर्थन, प्रशिक्षण और वित्त पोषण करने का इतिहास रहा है। उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक समुदाय के लिए आतंकवाद के ऐसे जघन्य कृत्यों की स्पष्ट रूप से निंदा करना और उन्हें उजागर करना महत्वपूर्ण है।
जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात
बता दें कि इससे पहले बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो के साथ टेलीफोन पर बातचीत की थी और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकवादी हमले पर चर्चा की। जयशंकर ने कहा कि हमले के साजिशकर्ताओं, समर्थकों और योजना बनाने वाले को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। जयशंकर ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘कल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की। साजिशकर्ताओं, समर्थकों और योजनाकारों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।’
संबंधित खबरें
'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
2 mins ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
51 mins agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
1 hr agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
2 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
3 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
4 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
4 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines