रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर पाकिस्तान पर आतंकवाद और पीओके को लेकर निशाना साधा है। रक्षामंत्री ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आतंकवाद का कारोबार करने वालों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है।
रक्षा मंत्री दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीओके के हमारे अपने लोग हैं, बस उन्हें भटकाया जा रहा है। पीओके हमारा ही अंग है, एक दिन पीओके खुद कहेगा कि मैं हिंदुस्तान का हिस्सा हूं। राजनाथ सिंह ने पीओके और आतंकवाद के जरिए पाकिस्तान को एक बार फिर सख्त मैसेज दिया है।
पीओके हमारे लिए शक्ति सिंह की तरह
राजनाथ सिंह ने पीओके के लिए कहा कि ये ठीक हमारे लिए महाराणा प्रताप के छोटे भाई शक्ति की तरह है। प्रताप ने छोटे भाई शक्ति सिंह से मेवाड़ को लेकर कहा कि वो भले ही अलग हो गया है, पर हमारा ही भाई है। कभी भी जाएगा लौटकर हमारे पास ही आएगा। वैसे ही पीओके भी हमसे कुछ समय के लिए बिछड़ गया है पर लौटकर वो अपने भाई के पास ही आएगा।
ये भी पढ़ेंः सिक्किम की 50वीं वर्षगांठ में क्यों नहीं जा पाए पीएम मोदी? पढ़ें वर्चुअल संबोधन की खास बातें
वे लोग एक दिन वापस जरूर आएंगे
रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देना काॅस्ट इफेक्टिव नहीं है, ये बात पाकिस्तान जान चुका है। अब जब भी उससे बात होगी तो सिर्फ पीओके और आतंकवाद पर ही होगी। हमें लगता है कि पीओके में रहने वाले हमारे भाई कभी न कभी वापस लौटेंगे। वहां के ज्यादातर लोग भारत के साथ जुड़ाव महसूस करेंगे। मैं भारत हूं, मैं वापस आया हूं, मुझे पूरा भरोसा है कि ऐसा पीओके कहेगा।
ये भी पढ़ेंः टैरिफ रुका तो भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर पड़ेगा असर? ट्रंप के मंत्री ने कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
1 hr agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 hr agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
3 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
3 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
4 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
5 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
6 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
6 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
7 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines