Rajeev Chandrasekhar Congress attack: पूर्व केंद्रीय मंत्री और केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। चंद्रशेखर ने कहा कि आज भी कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने के लिए जमात-ए-इस्लामी जैसे संगठन की मदद ले रही है। उन्होंने उनके दम पर चुनाव भी जीता। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ये बातें दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।
बीजेपी मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस आज भी जीत के लिए देश विरोधी संगठन जमात-ए-इस्लामी की मदद ले रही है। केरल के पूर्व सीएम ओमान चांडी ने बहुत पहले कहा था जमात-ए-इस्लामी संगठन देश के लिए बहुत खतरनाक और देश विरोधी है। इस संगठन की स्थापना 1941 में हुई थी। चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने केरल के नीलांबुर उपचुनाव में खुलेआम जमात-ए-इस्लामी का सहयोग लिया।
ये भी पढ़ेंः ‘कोरोना वैक्सीन का हार्ट अटैक से कोई संबंध नहीं’, कर्नाटक में छिड़े विवाद के बीच सरकार का बड़ा बयान
राष्ट्रविरोधी पार्टियों को मुख्यधारा में ला रही कांग्रेस
केरल के बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि एक ओर कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता और संविधान की बात करती है तो दूसरी ओर वे राष्ट्रविरोधी दलों के साथ अवसरवादी राजनीति करते हैं। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले इमरजेंसी की बरसी पर खड़गे जी ने कहा कि जब लोग इसे भूल चुके हैं तो आप आपातकाल की बरसी क्यों मना रहे हैं? बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हम कांग्रेस की ऐसी कोशिशें आप लोगों के सामने उजागर करते रहेंगे। कांग्रेस राष्ट्रविरोधी पार्टियों को मुख्यधारा में लाने की कोशिश कर रही है।
चुनाव में किया गठबंधन
पूर्व केंद्रीय मंत्री यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि हमने 26/11 और पहलगाम हमले के समय कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति देखी है। कांग्रेस ने 26/11 के समय आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया तो वहीं पहलगाम हमले का दोष आर्टिकल 370 पर डाल दिया। नीलांबुर उपचुनाव में यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस जमात-ए-इस्लामी के सहयोग से चुनाव से जीती है। कांग्रेस ने चुनाव में जमात-ए-इस्लामी के साथ गठबंधन किया था।
ये भी पढ़ेंः हिमाचल में मौसम की तबाही, 10 लोगों की गई जान, IMD ने कई राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
5 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
6 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
8 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
9 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
11 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
11 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
11 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines