Rajasthan Assembly Election Date Changed: राजस्थान विधानसभा चुनाव में तारीखों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।राजस्थान में मतदान की तारीख बदली गई है। अब यहां मतदान 25 नवंबर को होंगे। बताया गया है कि 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी के कारण बड़े स्तर पर शादियां थीं। इसके बाद तारीख को बदलने की मांग की जा रही थी।
चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बताया गया है कि मतदान की तारीख में बदलाव विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के आवेदन और अलग-अलग मीडिया प्लेटफार्म पर उस दिन बड़े पैमाने पर शादियों का मुद्दा उठाए जाने के बाद किया गया है। बताया गया था कि तारीख को लेकर बड़ी संख्या में लोगों को असुविधा हो सकती थी। साथ ही मतदान में ट्रांसपोर्ट सुविधा को लेकर भी बड़ा मुद्दा था। आयोग ने साथ में ये भी कहा है कि इससे मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी में भई कमी आ सकती है।
अब ये है पूरा शेड्यूल
चुनाव आयोग की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, अब 30 अक्टूबर (सोमवार) से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 6 नवंबर है। नामांकन पत्रों की जांच 7 नवंबर को होगी। इसके बाद उम्मीदवार 9 नवंबर को अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। नई तारीख के मुताबिक अब मतदान 25 नवंबर को होगा। इसके बाद 3 दिसंबर को मतगणना होगी।
इस बार देवउठनी एकादशी पर हैं डेढ लाख शादियां
बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनावों के मतदान की पहले तारीख 23 नवंबर थी। इसी दिन देवउठनी एकादशी भी है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि पिछले साल देवउठनी एकादशी के दिन करीब एक लाख शादियां हुई थीं। इस बार माना जा रहा है कि राजस्थान में इस बार 23 नवंबर को करीब डेढ लाख शादियां हैं। लिहाजा शादियों के कारण मतदान प्रभावित होने की आशंका थी।
राजस्थान की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
LIVE: एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
24 mins agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
1 hr ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
8 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
9 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
11 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
14 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
14 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
14 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines