नई दिल्ली: रेलवे बोर्ड ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया। बोर्ड ने देश की सभी ट्रेनों के एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास के किराए में 25% तक की कटौती करने की घोषणा की। रियायती दरें केवल उन ट्रेनों के किराए पर लागू होंगी जिनमें पिछले 30 दिनों के दौरान 50% सीटें ही भर पाई थीं। इनमें वंदे भारत, अनुभूति और विस्टाडोम बोगियों वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। अनुभूति कोचों को आरामदायक और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस माना जाता है। जबकि विस्टाडोम भारतीय रेलवे की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के ओर से बनाया गया आधुनिक कोच है। इन डिब्बों में बड़ी कांच की खिड़कियां, छतें, घूमने वाली सीटें और एक ऑब्जर्वेशन लाउंज शामिल हैं। ताकि यात्री पहाड़ों, घाटियों, हरियाली आदि की झलक देख सकें। ये लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से भी लैस हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से इनमें सीटें नहीं भर पा रही थीं। ऐसे में बोर्ड को निर्णय लेना पड़ा।
रेलवे जोन्स के चीफ कमर्शियल मैनेजर्स को दी पावर
ट्रेनों का किराया कॉम्पिटिटिव मोड ऑफ ट्रांसपोर्ट पर भी निर्भर करेगा। रेल मिनिस्ट्री ने AC सीटों वाली ट्रेनों में रियायती किराया योजनाएं शुरू करने के लिए सभी रेलवे जोन्स के चीफ कमर्शियल मैनेजर्स को पावर दी है। वे अपने-अपने जोन में किराया तय कर सकेंगे। हालांकि 25% किराये की कटौती के साथ इसमें अन्य चार्ज जैसे रिजर्वेशन चार्ज, सुपर फास्ट सरचार्ज, GST आदि अलग से लगाए जाएंगे। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ऐसी ट्रेनों पर छूट तत्काल प्रभाव से लागू होगी, लेकिन जिन यात्रियों ने पहले ही टिकट बुक कर लिया है, उन्हें रिफंड नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें: मरुधरा में मोदी: बीकानेर में बरसे पीएम, बोले- कांग्रेस का मतलब ‘लूट की दुकान, झूठ का बाजार’
ऐसे समझें गणित
उदाहरण के तौर पर गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत ट्रेन टिकट की कीमत एसी चेयर कार के लिए 1,420 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,630 रुपये है। अब इसमें एसी चेयर कार का किराया लगभग 1050 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया लगभग 1950 रुपये हो जाएगा। जानकारी के अनुसार, भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत जैसी ट्रेनों में सीटें फुल नहीं हो पा रही थीं। देशभर में 25 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें से सबसे ज्यादा यात्री कासरगोड-त्रिवेन्द्रम में सफर कर रहे हैं। टॉप ऑक्यूपेंसी वाली वंदे भारत ट्रेनों में कासरगोड से त्रिवेन्द्रम (183%), त्रिवेन्द्रम से कासरगोड (176%), गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल (134%) शामिल हैं।
इन पॉइंट्स में जानिए कैसे मिलेगा फायदा
- यह योजना केवल सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास में लागू होगी। इसमें अनुभूति और विस्टाडोम कोचों सहित एसी सीटिंग सुविधा वाली ट्रेनें शामिल हैं।
- टिकट के बेस किराए पर अधिकतम 25 प्रतिशत की छूट लागू होगी। अन्य चार्जेस जैसे आरक्षण शुल्क, सुपर फास्ट सरचार्ज और जीएसटी अलग से लगाया जाएगा।
- जिन वंदे भारत ट्रेनों में 30 दिनों में 50% से कम ऑक्यूपेंसी देखी गई, उनमें बेस किराए पर 25 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है।
- ये छूट योजना अधिकतम छह महीने के लिए लागू की जाएगी। रियायती किराया उस अवधि के बीच डिमांड पैटर्न के आधार पर दिया जा सकता है।
- मंत्रालय ने कहा कि योजना की नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी और ऑक्यूपेंसी के आधार पर इसे संशोधित किया जा सकता है। आगे बढ़ाया जा सकता है या फिर वापस भी लिया जा सकता है।
- यह योजना अवकाश या त्योहार विशेष के रूप में शुरू की गई विशेष ट्रेनों पर लागू नहीं होगी।
- और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
18 mins agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
1 hr agoLIVE: PM मोदी ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं, सैनिकों के साथ मनाएंग त्योहार
3 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
12 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
16 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
16 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
19 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
20 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
21 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines