Railway recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने केंद्रीय रोजगार सूचना संख्या CEN-08/2025 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है. इस भर्ती के माध्यम से रेलवे के अलग-अलग विभागों में कुल 311 पदों को भरा जाएगा. फिलहाल यह सूचना संकेतात्मक है, जबकि विस्तृत अधिसूचना (डिटेल नोटिफिकेशन) जल्द ही रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी की जाएगी. इस भर्ती में सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर, लैब असिस्टेंट ग्रेड-III, चीफ लॉ असिस्टेंट, जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी), स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग) जैसे पद शामिल हैं.
सबसे ज्यादा 202 पद जूनियर ट्रांसलेटर के
सबसे ज्यादा 202 पद जूनियर ट्रांसलेटर/हिंदी के लिए रखे गए हैं. वहीं लैब असिस्टेंट के 39, चीफ लॉ असिस्टेंट के 22 और स्टाफ वेलफेयर इंस्पेक्टर के 24 पद प्रस्तावित हैं. लेवल-2 से लेवल-7 तक का पे स्केल निर्धारित किया गया है. शुरुआती वेतन ₹19,900 से लेकर ₹44,900 प्रति माह तक होगा. आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग रखी है, जो न्यूनतम 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 40 वर्ष तक है. मेडिकल स्टैंडर्ड भी पद के हिसाब से तय किया है, जैसे B-1, C-1 और C-2.
पदों का विवरण
- सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर
पे लेवल-6 | शुरुआती वेतन 35,400 रुपए | आयु 18–33 वर्ष | 15 पद
- लैब असिस्टेंट ग्रेड-III (केमिस्ट व मेटलर्जिस्ट)
पे लेवल-2 | वेतन ₹19,900 | आयु 18–30 वर्ष | 39 पद
- चीफ लॉ असिस्टेंट
पे लेवल-7 | वेतन 44,900 रुपए | आयु 18–40 वर्ष | 22 पद
- जूनियर ट्रांसलेटर / हिंदी
पे लेवल-6 | वेतन 35,400 रुपए| आयु 18–33 वर्ष | 202 पद
- स्टाफ एवं वेलफेयर इंस्पेक्टर
पे लेवल-6 | वेतन 35,400 रुपए | आयु 18–33 वर्ष | 24 पद
- पब्लिक प्रॉसिक्यूटर
पे लेवल-7 | वेतन ₹44,900 | आयु 18–32 वर्ष | 7 पद
- साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग)
पे लेवल-6 | वेतन 35,400 रुपए| आयु 18–35 वर्ष | 2 पद
कुल पद: 311
आवेदन से पहले आधार सत्यापन को लेकर खास सलाह
रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधार सत्यापन को लेकर खास सलाह दी है. बोर्ड के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन भरते समय उम्मीदवारों को प्राथमिक विवरण आधार से सत्यापित करने चाहिए. आधार में दर्ज नाम और जन्मतिथि 10वीं कक्षा के प्रमाण पत्र से पूरी तरह मेल खाने चाहिए. इसके अलावा आधार में नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक जानकारी (फिंगरप्रिंट और आईरिस) अपडेट होना भी जरूरी है. ऐसा न होने पर भर्ती प्रक्रिया के दौरान जांच में देरी हो सकती है.
आगामी भर्ती के लिए रहें तैयार
आरआरबी ने साफ किया है कि यह सूचना केवल उम्मीदवारों को आगामी भर्ती के लिए तैयार रहने के उद्देश्य से जारी की गई है. भर्ती से जुड़ी सभी शर्तें, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और अन्य नियम विस्तृत नोटिफिकेशन CEN-08/2025 में ही मान्य होंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी सूचना पर ही भरोसा करें.
वेबसाइटों की सूची इस प्रकार है
- RRB अहमदाबाद – www.rrbahmedabad.gov.in
- RRB गुवाहाटी – www.rrbguwahati.gov.in
- RRB प्रयागराज – www.rrbald.gov.in
- RRB अजमेर – www.rrbajmer.gov.in
- RRB जम्मू–श्रीनगर – www.rrbjammu.nic.in
- RRB रांची – www.rrbranchi.gov.in
- RRB भोपाल – www.rrbbhopal.gov.in
- RRB कोलकाता – www.rrbkolkata.gov.in
- RRB सिकंदराबाद – www.rrbsecunderabad.gov.in
- RRB भुवनेश्वर – www.rrbbbs.gov.in
- RRB मालदा – www.rrbmalda.gov.in
- RRB सिलीगुड़ी – www.rrbsiliguri.gov.in
- RRB बिलासपुर – www.rrbbilaspur.gov.in
- RRB मुंबई – www.rrbmumbai.gov.in
- RRB बेंगलुरु – www.rrbbnc.gov.in
- RRB चंडीगढ़ – www.rrbcdg.gov.in
- RRB मुजफ्फरपुर – www.rrbmuzaffarpur.gov.in
- RRB गोरखपुर – www.rrbgkp.gov.in
- RRB चेन्नई – www.rrbchennai.gov.in
- RRB पटना – www.rrbpatna.gov.in
- RRB तिरुवनंतपुरम – www.rrbthiruvananthapuram.gov.in
नियमित रूप से इन वेबसाइटों को देखते रहें
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन, नोटिफिकेशन, संशोधन (Corrigendum), परीक्षा तिथि और परिणाम से जुड़ी अपडेट के लिए नियमित रूप से इन वेबसाइटों को देखते रहें. उम्मीदवारों को चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी अफवाह या गैर-आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा न करें. भर्ती से जुड़ी हर सही और अंतिम जानकारी केवल इन्हीं आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराई जाएगी.
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: 'ठगों का मेला', आज INDIA ब्लॉक की महारैली पर दिल्ली BJP ने कसा तंज
3 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
11 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
12 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
13 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines