Railway New Ticket Booking Policy: 1 नवंबर 2024 से भारतीय रेलवे ने नई टिकट बुकिंग पाॅलिसी लागू कर दी है। आज से यात्री केवल 60 दिन पहले ही ट्रेन की टिकट बुक करा सकेंगे। भारतीय रेलवे ने IRCTC के जरिए नई बुकिंग व्यवस्था लागू की है। रेलवे की मानें तो इस बदलाव से अब बुकिंग की प्रक्रिया सरल और अधिक प्रभावी होगी। हालांकि यह बदलाव उन पर लागू नहीं होगा, जो यात्री पहले से टिकट बुक कर चुके हैं।
रेल मंत्रालय की मानें तो 120 दिनों की एडवांस बुकिंग में काफी टिकट कैंसिलेशन और सीटों की बर्बादी होती थी। आंकड़ों के अनुसार 120 दिन पहले बुक की गई 21 प्रतिशत टिकट कैंसिल हो जाती थीं। इसके अलावा 4-5 प्रतिशत यात्री ऐसे होते थे, जो यात्रा नहीं करते थे। कई बार यात्री बिना कैंसिलेशन किए यात्रा नहीं करते, जिससे सीटों का दुरुपयोग होता है और जरूरतमंद यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती। ऐसे में धोखाधड़ी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
ये भी पढ़ेंः Saharanpur में दिवाली पर दिल दहला देने वाला मामला, दो बच्चों की निर्मम हत्या, गांव में पुलिस बल तैनात
नियमों में बदलाव की एक वजह यह भी
इसके साथ रेलवे ने पाया कि ज्यादातर बुकिंग यात्रा से 45 दिन पहले की जाती हैं, ऐसे में एडवास बुकिंग की समय सीमा घटाकर 60 दिन की गई। रेलवे ने स्पष्ट किया कि नए नियम केवल आज से बुक किए जाने वाले टिकटों पर लागू है, ताकि बुकिंग में पारदर्शिता बनी रहे। इसके अलावा विदेशी पर्यटकों के लिए टिकट बुकिंग की समय सीमा अभी भी 365 दिन ही है, इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र चुनाव में क्यों हुआ डीजीपी पर बवाल? संजय राउत ने फिर की हटाने की मांग
क्यों किया बदलाव?
रेलवे की मानें तो, दिवाली और छठ जैसे महापर्वों पर रेलवे स्टेशनों पर भीड़ और टिकट रिजर्वेशन की मांग बढ़ जाती है। ऐसे समय में टिकटों की कालाबाजारी होती है, जिससे रेलवे को भारी नुकसान होता है। एडवांस बुकिंग की सीमा घटाकर टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगेगी इसके अलावा और अधिक यात्री बुकिंग का लाभ ले सकेंगे।
संबंधित खबरें
वेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
49 mins agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 hr agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
1 hr agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
2 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
2 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
3 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
4 hrs agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'महामंथन', 27 को पेश होगा लेखा-जोखा
4 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines