नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज एक बार फिर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर बड़ा एक्शन लिया है। NIA ने 8 राज्यों में PFI के ठिकानों पर छापेमारी की है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद, नांदेड़, सोलापुर, जालना, परभणी में NIA ने रेड की गई है। वहीं दिल्ली के शाहीन बाग, ओखला, निजामुद्दीन समेत कई जगहों पर NIA की जांच जारी है। अहमदाबाद और सूरत में भी छापेमारी की गई है।
अभी पढ़ें – MP Crime: जिस जगह मिले थे कपड़े वहीं मिली जुड़वा बच्चों की लाश, मां पर हत्या का शक
जांच एजेंसियों ने अलग-अलग जगहों से कई पीएफआई सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक यूपी के पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। कर्नाटक से पीएफआई के 6 सदस्यों को हिरासत में लिया गया है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों NIA ने केरल से पीएफआई सदस्य शफीक पैठ को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पटना रैली पॉपुलर फ्रंट ऑफि इंडिया के टारगेट पर थी।
जानकारी के मुताबिक एनआईए के पहले राउंड की पूछताछ के बाद जो लीड मिली है, उसी के आधार पर 8 राज्यों की पुलिस और दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर ये छापेमारी की जा रही है।
एनआईए के सूत्रों ने PFI की रेड पर दावा किया है कि संगठन युवाओं को लश्कर-ए-तैयबा और ISIS जैसे आतंकवादी समूहों में शामिल होने के लिए बरगला रहे हैं।
अभी पढ़ें – टैक्स चोरी मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल अंबानी को बड़ी राहत, जानें
हाल ही में केरल से पीएफआई सदस्य शफीक पैठ को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें शफीक ने खुलासा किया था कि इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पटना रैली PFI के टारगेट पर थी। इसके अलावा महाराष्ट्र में NIA के साथ मिलकर छापेमारी करने वाले ATS सूत्रों ने ये भी बताया कि PFI संघ के बड़े नेताओं को निशाना बनाने वाला था और संघ के मुख्यालय की भी रेकी की गई थी।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
10 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
11 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
11 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
11 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
11 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
12 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
13 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
14 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
16 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines