नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली- एनसीआर में कुल 13 स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसी गैंगस्टर-आतंकवादी गठजोड़ को खत्म करने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाशी कर रही है।
जानकारी के मुताबिक एनआईए ने पंजाब के फाजिल्का, तरनतारन, लुधियाना, संगरूर। हरियाणा के यमुनानगर, राजस्थान के सीकर जिला बाहरी दिल्ली में जगह-जगह तलाशी ली। दरअसल, एजेंसी ने अगस्त 2022 में मामला दर्ज किया था। इस केस में भारत और विदेश में स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों के बीच उभरती सांठगांठ को खत्म करने पर जांच हो रही है।
इन लोगों के ठिकाने पर छापे
एनआईए सूत्रों की मानें तो हरियाणा में गुरुग्राम के कौशल चौधरी, दिल्ली के प्रहलादपुर के विशाल मान, पंजाब के संगरूर के बिन्नी गुर्जर, पंजाब के लुधियाना के रवि राजगढ़ और उनके सहयोगियों के घरों या परिसरों में तलाशी ली गई है। तलाशी के दौरान एनआईए अधिकारियों ने मीडिया को दिए बयान में कहा उसने गोला-बारूद के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के कंट्राबेंड सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की।
अभियान जारी रहेगा
एनआईए के अधिकारियों ने कहा “इस तरह के आतंकी नेटवर्क के साथ-साथ उनके फंडिंग और सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को खत्म करने के लिए जांच जारी रहेगी। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये गिरोह टारगेट किलिंग को अंजाम दे रहे थे और ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के जरिए ऐसी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए फंड भी जुटा रहे थे।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
8 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
8 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
9 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
9 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
10 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
10 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
12 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
12 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines