Rahul Gandhi target BJP govt over Apple warning : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कई विपक्षी नेताओं को राज्य प्रायोजित हमलावरों द्वारा उनके आईफोन से दूरी बनाए रखने के लिए, एप्पल की चेतावनी पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वे फोन टैपिंग से नहीं डरते।
‘हम डरने वाले नहीं हैं‘
राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस सम्मलेन में कहा कि सभी विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा, हमारे ऑफिस के सभी लोगों को यह नोटिस मिला है, जिसमें केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, सीताराम येचुरी, प्रियंका चतुर्वेदी टीएस सिंह देव, महुआ मोइत्रा, राघव चड्ढा शामिल हैं। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप (फोन) जितना चाहें टैप कर सकते हैं, मुझे परवाह नहीं है। अगर तुम चाहो तो मैं अपना फोन तुम्हें दे सकता हूं, हम डरने वाले नहीं बल्कि लड़ने वाले लोग हैं।
राहुल गांधी का गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार की आत्मा अडानी समूह के हाथों में है। उन्होंने दावा किया कि अडानी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से ऊपर हैं। राहुल गांधी ने अपने आरोप दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, अडानी के लिए काम करते हैं।
बता दें कि मंगलवार को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल इंडिया (I.N.D.I.A) ब्लॉक के अन्य नेता, जिनमें कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, शशि थरूर, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यालय को एप्पल की ओर से चेतावनी भरे मैसेज मिले हैं। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार उनके फोन हैक करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने उन मैसेज के स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किए हैं, जो उन्हें सोमवार देर रात उनके फोन और ईमेल पर प्राप्त हुए थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
33 mins agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
1 hr agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
3 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
3 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
3 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
4 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
6 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
6 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
6 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines