नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को संसद पहुंचे हैं। लंदन में दिए उनके बयान को लेकर सोमवार से ही सत्ता पक्ष संसद में हंगामा कर रहा है। इस बीच राहुल गांधी ने कहा कि मैंने भारत विरोधी कुछ भी नहीं बोला अगर वे अनुमति देंगे तो मैं संसद के अंदर बोलूंगा।
और पढ़िए – Parliament Budget Session: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद पहुंचे, 2 बजे से फिर शुरू होगी सदन की कार्यवाही
राहुल गांधी के बयान में पर संसद में जारी है गतिरोध
संसद में गांधी को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच बड़े पैमाने पर गतिरोध देखा गया है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल अडानी-हिंडनबर्ग मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग कर रहे हैं। बीजेपी ने मांग की है कि राहुल गांधी विदेशी धरती पर भारत का अपमान करने के लिए संसद से माफी मांगें।
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता द्वारा माफी की भाजपा की मांग को दोहराते हुए कहा, “राहुल गांधी जो कहते हैं, वह वही भाषा है जो देश और बाहर भारत विरोधी हैं।”
और पढ़िए –Jammu and Kashmir: महबूबा मुफ्ती ने पुंछ में शिवलिंग का किया जलाभिषेक, भाजपा ने कहा- ये ‘नौटंकी’ है
राहुल गांधी नहीं मांगेंगे माफी-कांग्रेस
सत्तारूढ़ भाजपा लंदन में गांधी की टिप्पणियों के लिए उनकी निंदा करती रही है और भारत को बदनाम करने के लिए उनसे माफी की मांग करती रही है। कैंब्रिज विश्वविद्यालय में एक व्याख्यान में वायनाड के सांसद ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र दबाव में है और विपक्ष की आवाजों को दबाया जा रहा है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि राहुल गांधी इस टिप्पणी पर माफी नहीं मांगेंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
4 hrs agoLIVE: खुली बस में रामलीला मैदान के लिए निकले राहुल गांधी, हजारों लोग उमड़े
6 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
6 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
14 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
14 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
15 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
15 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
16 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines