Rahul Gandhi On Indian politics In Norway Oslo University: कांग्रेस ने राहुल गांधी की नॉर्वे यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में राहुल गांधी नॉर्वे के ओस्लो यूनिवर्सिटी में कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी ने I.N.D.I.A गठबंधन की सोच और रणनीति पर खुलकर बात की। राहुल गांधी इस महीने की शुरुआत में नॉर्वे विजिट के दौरान ओस्लो यूनिवर्सिटी गए थे। यहां राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में भारत और INDIA नाम को लेकर चल रहे विवाद पर बोले। हिंदुस्तान के बदलते हालातों पर अपनी राय रखी। 2014 के बाद बदले भारतीय राजनीति पर बयान दिया।
I.N.D.I.A गठबंधन के नेतृत्व वाले सवाल पर दिया ये जवाब
विदेशी जमीन से इंडिया गठबंधन के बारे में बात कर राहुल गांधी ने I.N.D.I.A अलायंस के बारे में उठने वाले बहुत से सवालों को काफी हद तक साफ कर दिया है। I.N.D.I.A गठबंधन के नेतृत्व पर पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि सभी दलों ने तय किया है कि चुनाव जीतने तक नेतृत्व के सवाल पर चर्चा नहीं करेंगे। चुनाव से पहले इस पर चर्चा से केवल भ्रम फैलेगा और बीजेपी को मदद मिलेगी।
सीट बंटवारे पर राहुल गांधी ने दिया ये जवाब
सीट बंटवारे के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि केरल में वाम दल और कांग्रेस आमने सामने लड़ते हैं। इनमें कोई जीते लेकिन बीजेपी नहीं जीत सकती। राहुल गांधी ने माना कि पश्चिम बंगाल और यूपी जैसे राज्यों में थोड़ी जटिलता है, लेकिन राहुल ने उम्मीद जताई की बातचीत जारी है और नतीजे जल्द सुधरेंगे।
I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि सभी दलों ने संकल्प लिया है कि हम लोकतंत्र की हत्या स्वीकार नहीं करेंगे। आरएसएस को कब्जा नहीं करने देंगे, असमानता स्वीकार नहीं करेंगे, जिसमें कुछ उद्योगपतियों की मदद की जाती है।
विपक्षी गठबंधन का नाम I.N.D.I.A रखे जाने के बाद से केंद्र सरकार की तरफ से देश का नाम ‘भारत’ रखे जाने के कयासों पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अगर देश का नाम बदला जाता है, तो विपक्षी गठबंधन भी अपना नाम बदल कर भारत रख लेगा।
मोदी सरकार पर भी राहुल गांधी ने बोला हमला
ओस्लो यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लेकिन उनके (भाजपा) लिए ये ऐसा लोकतंत्र है जहां आपको अपनी बात रखने की अनुमति नहीं है। मानहानि मामले का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि उन पर 24 मामले हैं। उनसे 55 घंटे तक पूछताछ की गई और उन्हें दो साल की जेल की सजा दी गई। भारत में पहली बार किसी को आपराधिक मानहानि के लिए अधिकतम सजा दी गई है, जो चौंकाने वाली बात है।
राहुल गांधी ने माना- बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ काम अच्छे हुए
राहुल गांधी ने इस दौरान बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि उनके (भाजपा-आरएसएस) बारे में कहा जाता है कि वो बड़े ताकतवर हैं। वो इतने ताकतवर नहीं हैं। उन्होंने भारत पर कब्जा कर लिया है लेकिन जैसे ही लोग बड़ी संख्या में एकजुट होने लगेंगे तो बीजेपी-आरएसएस उनका मुकाबला नहीं कर पाएंगे।
मोदी सरकार की कई मोर्चों पर आलोचना करने के बावजूद राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार की ओर से बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छा काम भी किया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने विदेश नीति खास कर रूस–यूक्रेन युद्ध को लेकर मोदी सरकार के रुख से सहमति जताते हुए कहा कि यदि सरकार बदली तो भी भारत का रुख वैसा ही रहेगा।
बता दें कि सितंबर के दूसरे हफ्ते में अपनी यूरोप यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी नॉर्वे के ओस्लो यूनिवर्सिटी पहुंचे थे, जहां उन्होंने भारत की राजनीति के बारे में विस्तार से बात की। राहुल गांधी के दफ्तर की ओर से ओस्लो यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ आयोजित सत्र का वीडियो करीब 10 दिनों बाद जारी किया है।
संबंधित खबरें
क्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
9 mins agoकितनी तैयार है भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते ट्रैक?
31 mins agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
54 mins agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
2 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
3 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
6 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
6 hrs agoLIVE: भोपाल में परिवार के 4 सदस्यों का गला रेतकर आरोपी ने किया सुसाइड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines