Rahul Gandhi on expunged Speech from Parliament Record: संसद में विपक्ष के नेता बने राहुल गांधी अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कल संसद सत्र के दौरान राहुल गांधी ने कई बड़े मुद्दे उठाए। हालांकि कुछ ही समय में राहुल अपने भाषण को लेकर विवादों में घिर गए। इसी कड़ी में भाषण के हिस्सों को संसद रिकॉर्ड से हटा दिया गया था। जिसके विरोध में राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज करवाई थी। वहीं अब राहुल गांधी ने मीडिया के सामने इसपर चुप्पी तोड़ी है।
राहुल ने दिया जवाब
राहुल गांधी ने संसद रिकॉर्ड से भाषण हटाने पर कहा कि मोदी जी की दुनिया में सच्चाई मिटाई जा सकती है। लेकिन वास्तव में सच्चाई कभी नहीं मिटती। मुझे जो कहना था वो मैंने कह दिया। वो सच्चाई है। वो जितना चाहें उतना मिटाएं। मगर सच्चाई सच्चाई होती है।
राहुल की डेढ़ घंटे लंबी स्पीच
बता दें कि बीते दिन लगभग 1 घंटे 40 मिनट के भाषण में राहुल गांधी ने कई बड़े मुद्दों पर आवाज उठाई थी। नीट पेपर लीक से लेकर अग्निपथ स्कीम पर राहुल गांधी ने सरकार से सवाल पूछा। वहीं बीजेपी पर वार करते हुए राहुल गांधी ने हिन्दुओं को हिंसक करार दे दिया। राहुल गांधी के इस भाषण को लेकर संसद में हंगामा होने लगा। आखिर में सत्तापक्ष की मांग पर राहुल के भाषण के कुछ हिस्सों को रिकॉर्ड से बाहर कर दिया गया।
भाषण से मिटाई गईं ये बातें
राहुल के भाषण से हिन्दुओं पर की गई टिप्पणी, अग्निवीर स्कीम, उद्योगपति अंबानी और अडाणी के नाम का जिक्र समेत पीएम मोदी, आरएसएस और बीजेपी पर लगाए आरोपों को संसद रिकॉर्ड से हमेशा के लिए मिटा दिया गया है। इसके अलावा पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित पांच केंद्रीय मंत्रियों ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- संसद में ‘शायर’ बने अखिलेश, केंद्र सरकार को धो डाला, पढ़ें लोकसभा में सपा प्रमुख की 8 बड़ी बातें
संबंधित खबरें
'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
50 mins agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
1 hr agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
2 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
3 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
4 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
4 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
6 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines