हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Watch Video: राहुल गांधी ने डोसा बनाया, सड़क किनारे बैठकर खाया, बच्चे को दी चॉकलेट

Rahul Gandhi Video Viral: राहुल गांधी कभी ट्रक में सफर करते हैं तो कभी लड़की के पीछे स्कूटी पर नजर आते हैं। अब वे डोसा बनाते नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है, देखिए…

विज्ञापन
Rahul Gandhi Making Dosa

Rahul Gandhi Making Dosa Video Viral: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों देशभर में सुर्खियों में हैं। कभी ट्रक में सफर करने का, कभी खेतों में किसानों के बीच जाने का, कभी स्कूटी पर लड़की के पीछे बैठकर सफर करने का वीडियो वायरल हुआ। अब राहुल गांधी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे डोसा बनाते दिखे। यही नहीं उन्होंने सड़क किनारे बैठकर डोसा खाया थी। इस दौरान वे एक बच्चे के साथ मस्ती मारते हुए थी दिखे। उन्होंने उसे चॉकलेट दी।

<

>

विज्ञापन

लोगों ने राहुल को डोसा बनाते कैमरे में कैद किया

राहुल गांधी ‘विजयभेरी यात्रा’ के तहत करीमनगर से जगतियाल के लिए रवाना हुए। रास्ते में वह नुकापल्ली बस स्टैंड पर रुके और कुछ खाने-पीने के लिए एक भोजनालय में गए। वहां उन्होंने डोसा बनाने वाले व्यक्ति से बात की। डोसा बनाने के बारे में पूछा कि यह कैसे बनाया जाता है? शख्स ने उन्हें डोसा बनाकर दिखाया। इसके बाद राहुल ने डोसा बनाया, लेकिन राहुल को डोसा बनाते देखकर लोग हैरान रह गए। उन्होंने राहुल के डोसा बनाने की वीडियो बनाई। कुछ लोगों ने लाइव भी किया।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election में सौदेबाजी, कांग्रेस नेत्री का वीडियो वायरल, बोलीं- मुझे 4 खोके ऑफर हुए

विज्ञापन

राहुल ने जनसभा संबोधन में भाजपा पर निशाना साधा

इस दौरान राहुल गांधी ने डोसा बनाने वाले से उसकी आय और दुकानदारी में आने वाली समस्याओं के बारे में पूछा। राहुल गांधी ने उसके आम ग्राहकों की तरह सड़क किनारे बैठकर डोसा भी खाया। हालांकि दुकानदार ने उन्हें कुर्सी ऑफर की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने ग्राहकों के साथ हंसी ठिठोली भी की। राहगीरों से बातचीत की। बच्चों को चॉकलेट बांटी। राहुल गांधी ने कहा कि मैं भाजपा के खिलाफ लड़ता हूं, मेरे खिलाफ 25-30 मामले हैं। मेरी लोकसभा सदस्यता भी निलंबित कर दी गई।

यह भी पढ़ें: मुझे खेद है, आपको असुविधा हुई…महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस ने दिव्यांग दुल्हन से माफी क्यों मांगी?

विज्ञापन

राहुल की लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपाइयों ने मेरा घर ले लिया, लेकिन वह मैंने उन्हें खुशी से दे दिया। मुझे किसी घर की जरूरत नहीं है, पूरा भारत मेरा घर है। जब से तेलंगाना अलग राज्य बना है, तब से ही यहां एक परिवार का राज है। अगर तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनती है तो पार्टी बंद पड़ी शुगर मिल खोलेगी। किसी भी फसल का 500 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान करेगी। हल्दी के लिए 12 से 15 हजार प्रति क्विंटल मिले, यह भी सुनिश्चित करेंगे। राहुल गांधी ने लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola