Rahul Gandhi: लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी करीब 12 बजे संसद पहुंचे। यहां विपक्षी दलों के गठबंधन ‘INDIA’ के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी के संसद पहुंचने के बाद I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन के पक्ष में नारे लगाए।
संसद पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद भवन में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हुए।
सुप्रीम कोर्ट की ओर से ‘मोदी’ उपनाम टिप्पणी मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने आज राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी। लोकसभा सचिवालय द्वारा आज उनकी सदस्यता बहाल करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट बायो को ‘अयोग्य सांसद’ से ‘संसद सदस्य’ तक अपडेट किया।
राहुल की सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल
राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘INDIA’ के नेताओं को अपने हाथों से मिठाई खिलाई।
वहीं, सोनिया गांधी के आवास के बाहर यानी 10 जनपथ के बाहर ढोल लेकर जश्न भी मनाया गया। पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा गया- नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत।
राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा सचिवालय की ओर से राहुल गांधी की सदस्यता को बहाल करना स्वागत योग्य कदम है। यह भारत के लोगों और विशेषकर वायनाड के लोगों के लिए राहत जैसा है।
खड़गे ने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार को अपने कार्यकाल का जो भी समय बचा है, उसका उपयोग विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर लोकतंत्र को बदनाम करने के बजाय वास्तविक शासन पर ध्यान केंद्रित करके करना चाहिए।
वहीं, राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि स्पीकर ने आज फैसला लिया। हमने कानूनी प्रक्रिया का पालन किया और सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलने के तुरंत बाद हमने राहुल गांधी की सदस्यता को बहाल कर दिया।
अखिलेश यादव बोले- लोकतंत्र और अदालतों पर विश्वास बढ़ा
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जहां तक कांग्रेस नेताओं और राहुल गांधी का सवाल है, मैं उन्हें सदस्यता बहाल होने पर बधाई देना चाहता हूं। मैं सुप्रीम कोर्ट को भी बधाई देता हूं। इस फैसले के बाद लोकतंत्र और अदालतों पर विश्वास बढ़ा है।
चिदंबरम बोले- हमें खुशी है कि राहुल लोकसभा में आएंगे
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम ने कहा कि हमें खुशी है कि स्पीकर ने आज फैसला लिया। वह (राहुल गांधी) अब लोकसभा में भाग ले सकते हैं। वहीं, राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि मैं राहुल गांधी को बधाई देती हूं और बहाली में देरी न करने के लिए स्पीकर को धन्यवाद देती हूं।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक अंतरिम आदेश में ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में गांधी की सजा पर रोक लगा दी। शीर्ष अदालत ने गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली कांग्रेस नेता की अपील पर जुलाई में गुजरात सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया।
गुजरात उच्च न्यायालय ने पहले अपने आदेश में आपराधिक मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था, जिसमें राहुल को ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी पर सूरत अदालत ने दो साल जेल की सजा सुनाई थी। मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद, गांधी को 24 मार्च को केरल के वायनाड से सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, अब भारतीयों को ये करना होगा
12 mins agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
1 hr agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
1 hr agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 hr agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
2 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
3 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
3 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
3 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
4 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines