कांग्रेस नेता और संसद में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जाति जनगणना के सवाल पर सरकार के जवाब को पब्लिक कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने सरकार की ओर से जो जवाब मिला है, वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के पास कोई भी ठोस रूपरेखा नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की दूसरे राज्यों की सफल जातिगत गणना की रणनीति से भी नहीं सीखना चाहती.
राहुल गांधी ने कैसे साधा निशाना
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘संसद में मैंने सरकार से जाति जनगणना पर सवाल पूछा – उनका जवाब चौंकाने वाला है. न ठोस रूपरेखा, न समयबद्ध योजना, न संसद में चर्चा, और न ही जनता से संवाद. दूसरे राज्यों की सफल जाति जनगणनाओं की रणनीति से सीखने की कोई इच्छा भी नहीं है. मोदी सरकार की यह जाति जनगणना देश के बहुजनों के साथ खुला विश्वासघात है.”
सरकार से पूछे थे तीन सवाल
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से तीन सवाल पूछे थे. पहला सवाल हर दस साल में होने वाली जनगणना की समय सीमा और तैयारी को लेकर था. दूसरा सवाल था, क्या सरकार का जनगणना के सवालों का प्रारूप प्रकाशित करने और इन सवालों पर जनता या जनप्रतिनिधियों से इनपुट लेने का कोई प्रस्ताव है? उन्होंने तीसरा सवाल पूछा था कि सरकार अलग-अलग राज्यों में हुए जाति सर्वेक्षण के अनुभवों पर विचार कर रही है. सरकार की ओर से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तीनों सवालों का जवाब दिया है.
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
8 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
9 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
11 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
11 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
11 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
12 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
13 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
13 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines