R Thyagarajan Shriram Group: श्रीराम ग्रुप के फाउंडर और गणितज्ञ आर त्यागराजन ने 6210 करोड़ रुपए दान कर दिए हैं। अपने लिए सिर्फ एक छोटा घर और एक सस्ती कार छोड़ी है। त्यागराजन के पास मोबाइल भी नहीं है। वे कहते हैं कि इससे ध्यान भटकता है। 86 साल के त्यागराजन ने ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैंने 750 मिलियन डॉलर का दान दिया है। हालांकि उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया कि कब उन्होंने यह संपत्ति दान की है।
त्यागराजन ने कहा कि मैं थोड़ा वामपंथी हूं, लेकिन मैं उन लोगों के जीवन से कुछ बुरा खत्म करना चाहता हूं जो समस्याओं में उलझे हुए हैं। उनकी कंपनी श्रीराम ग्रुप में 1,08,000 कर्मचारी काम करते हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने दान दिया है। उनकी कंपनी समाज के गरीब क्षेत्र को ऋण देने में अग्रणी है।
यह भी पढ़ें: सारे सेंसर हो जाएं खराब, फिर भी चांद पर लैंड करेगा अपना Chandrayaan-3, क्यों ISRO चीफ ने किया ये दावा
6 लाख की कार से चलते हैं त्यागराजन
आर त्यागराजन 90000 करोड़ रुपये के श्रीराम ग्रुप की स्थापना की थी। कंपनी की स्थापना 1974 में चेन्नई में हुई थी। त्यागराजन ने कम आय वाले लोगों को लोन देकर अपना सम्राज्य बनाया है, जिन्हें बैंकों से कर्ज नहीं मिलता है। वे काफी मितव्ययी हैं। मतलब कम संसाधनों में जीवन जीते हैं। उन्होंने अपना ज्यादातर पैसा दान कर दिया है और 6 लाख रुपये की कार से चलते हैं।
समूह में 1,08,000 लोग काम करते हैं। उनकी कंपनी ट्रकों, ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों के लिए समाज के गरीब वर्ग को ऋण देने में अग्रणी है। त्यागराजन ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने यह साबित करने के लिए कंपनी शुरू की थी कि बिना क्रेडिट इतिहास वाले लोगों को पैसा उधार देना जोखिम भरा नहीं है।
R Thyagarajan
किसान परिवार में हुआ था जन्म
आर त्यागराजन का जन्म तमिलनाडु के एक संपन्न किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने गणित में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की और कोलकाता में भारतीय सांख्यिकी संस्थान से मास्टर डिग्री हासिल की।
वह 1961 में न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी में शामिल हुए। वह दो दशकों तक कई वित्त कंपनियों में कर्मचारी के रूप में काम करते रहे। उन्होंने 37 साल की उम्र में व्यापार शुरू किया और अब समूह के पास 30 कंपनियां हैं। त्यागराजन के पास मोबाइल नहीं है, क्योंकि उनका मानना है कि इससे ध्यान भटकता है। वह भी एक छोटे से घर में रहते हैं।
23 मिलियन से अधिक कंपनी के उपभोक्ता
कंपनी के 23 मिलियन से अधिक उपभोक्ता हैं। प्रमुख कंपनी श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड का बाजार मूल्य लगभग 8.5 बिलियन डॉलर है। जून तिमाही में उनका मुनाफा करीब 200 मिलियन डॉलर रहा। उन्होंने कहा कि वेतन किसी को खुश रखने के लिए पर्याप्त होना चाहिए, न कि उत्साह बढ़ाने के लिए।
ट्रस्ट को ट्रांसफर किया पैसा
त्यागराजन ने अपनी सारी हिस्सेदारी कर्मचारियों के एक समूह को दे दी। उन्होंने सारा पैसा श्रीराम ओनरशिप ट्रस्ट को ट्रांसफर कर दिया। उन्हें शास्त्रीय संगीत पसंद है और वे पश्चिमी व्यावसायिक पत्रिकाएं पढ़ते हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
24 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 hr agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
2 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
3 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
5 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
5 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
6 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines