Puri Jagannath Rath Yatra 2025 : ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान शुक्रवार को बड़ी घटना हुई, जहां लगभग 625 श्रद्धालु बीमारी हो गए। भीषण गर्मी, उमस और भीड़भाड़ की वजह से स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियां उत्पन्न हो गईं और श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस दौरान भगवान बलभद्र के रथ को खींचते समय भारी भीड़ जुट गई, जिससे कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं।
अधिकारियों के अनुसार, अलग-अलग अस्पतालों में 625 लोगों का इलाज किया गया, जिनमें से कइयों ने उल्टी, बेहोशी और मामूली चोटों जैसे लक्षण बताए। पुरी के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर सतपथी ने बताया कि अधिकांश श्रद्धालुओं को ओपीडी में प्रारंभिक इलाज दिया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें : जगन्नाथ रथयात्रा में मची अफरा-तफरी, गुजरात के अहमदाबाद में भीड़ के बीच बेकाबू हुए गजराज
क्या बोले ओडिशा के मंत्री?
ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य खराब होने की वजह अत्यधिक गर्मी और उमस भरा मौसम है। पुरी के जिला मुख्यालय अस्पताल में लगभग 70 व्यक्तियों को भर्ती कराया गया, उनमें से 7 की हालत गंभीर बताई गई है।
जानें कैसे हुआ हादसा?
बालगांडी इलाके में भगवान बलभद्र का रथ, तलध्वज एक घंटे से अधिक समय तक फंसा रहा। रथ लंबे समय तक रुके रहने के कारण इलाके में भारी भीड़ हो गई, जिससे कई श्रद्धालु फंस गए और भीड़ से बचने की कोशिश करते हुए घायल हो गए। सरकारी और प्राइवेट संगठनों के स्वयंसेवकों ने घायलों को निकालने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
यह भी पढ़ें : Jagannath Rath Yatra 2025: महाप्रभु जगन्नाथ ने हनुमान जी को क्यों सौंपी थी पुरी की रक्षा की जिम्मेदारी? जानें संपूर्ण कथा
संबंधित खबरें
'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
35 mins ago'पटाखों से भगवान भी हैरान हो जाएंगे', SC में सुनवाई के दौरान उठी दलील
44 mins ago'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
1 hr ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
2 hrs agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
2 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 hrs ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
4 hrs ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
6 hrs agoLIVE: सुप्रीम कोर्ट तक INDIA ब्लॉक मार्च शुरू, राहुल गांधी कर रहे नेतृत्व
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines