नई दिल्ली: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बताया कि वन MLA-वन पेंशन बिल को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है। इस बिल के मुताबिक, एक विधायक को एक ही पेंशन मिलेगी। राज्य में अब तक हर कार्यकाल की अलग-अलग पेंशन मिलती थी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर बताया, ‘मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि राज्यपाल ने ‘एक विधायक, एक पेंशन विधेयक’ को मंजूरी दे दी है। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे बहुत सारे टैक्स की बचत होगी। मई में पंजाब कैबिनेट ने लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए पंजाब राज्य विधानमंडल सदस्य (पेंशन और चिकित्सा सुविधाएं विनियमन) अधिनियम, 1977 में एक संशोधन को मंजूरी दी थी।
और पढ़िए – चंडीगढ़ में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 7500 छात्रों ने मानव श्रृंखला के जरिए बनाया तिरंगा
बता दें कि पहले कोई अगर पांच बार विधायक रहता था तो उसे पांच पेंशन मिलती थी, लेकिन अब एक ही पेंशन मिलेगी। विधायकों की पेंशन के संबंध में अधिसूचना जारी होने के बाद अब विधायकों को उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद 60 हजार रुपये पेंशन और डीए ही मिलेगा।
फरवरी-मार्च के राज्य चुनावों में भारी जनादेश के साथ चुनी गई आम आदमी पार्टी ने कहा था कि वह राज्य में वीआईपी संस्कृति को पनपने नहीं देगी। मान सरकार ने सैकड़ों वीआईपी की सुरक्षा घटा दी थी।
और पढ़िए – तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व CM नितिन पटेल को गाय ने मारा सींग, Video आया सामने
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
11 mins agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
41 mins agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
2 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
3 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
4 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
5 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
5 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
6 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
7 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines