Pulwama Attack 5th Anniversary Memoir: पूरा देश आज प्यार का दिन Valentine Day मना रहा है, लेकिन जरा उन 40 जवानों की कुर्बानी को भी याद करते हैं, जिन्होंने 5 साल पहले 14 फरवरी 2019 के दिन पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) में जान गंवाई थी। सड़क पर बिखरे शव, धू-धू कर जलती गाड़ियां, 5 साल बाद भी तबाही का वो मंजर भुलाए नहीं भूलता, जिसे देखकर पूरा देश रोया था। सीने में बदले की आग धधक उठी थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भावुक हो गए थे और उन्होंने देशवासियों को संबोधन में कहा कि हर आंसू का बदला लिया जाएगा और उस आतंकी हमले के 12 दिन बाद बदला लिया गया। पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की गई और दुश्मनों को चुन-चुन कर मारा गया।
क्या हुआ था पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को ?
14 फरवरी 2019 की सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 2500 जवानों को लेकर 78 बसों का काफिला जम्मू से श्रीनगर के लिए रवाना हुआ, लेकिन जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक कार जवानों की बस से टकराई और जोरदार धमाका हुआ। बसें धू-धू कर जलनें लगीं और इस आतंकी हमले में हमारे 40 जवान शहीद हो गए।
76वीं बटालियन के जवानों पर सरेआम आतंकी हमला करने की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) ने ली थी, जिसके आतंकी आदिल अहमद डार ने 100 किलो से ज्यादा विस्फोटकों से भरी कार काफिले में घुसाई थी। इसके बाद पूरी दुनिया में तबाही को जो मंजर देखा, दिल दहल गया लोगों का। पूरी दुनिया में इस आतंकी हमले की निंदा हुई, बदला लेने की मांग उठी।
पाकिस्तान में रची गई साजिश, लिया गया बदला
आतंकी हमले की जांच हुई तो NIA को सुराग मिला कि पुलवामा हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई थी। ISI और पाकिस्तान सरकार की एजेंसियों ने मिलकर हमला प्लान किया था। मसूद अज़हर मास्टरमाइंड था। इसके बाद 17 फरवरी को PM मोदी ने ऐलान किया कि बदला लिया जाएगा, दुश्मन तैयार रहे।
12 दिन बाद 26 फरवरी की रात 3 बजे 40 जवानों की शहादत का बदला लिया गया। मास्टरमाइंड NSA अजीत डोभाल ने प्लानिंग की और भारतीय सेना के 12 मिराज और 200 लड़ाकू विमान LOC पार करके पाकिस्तान में घुसे। बालाकोट में खुफिया एजेंसियों द्वारा ट्रेस किए गए जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को ध्वस्त किया। करीब 300 आतंकी ढेर किए गए।
संबंधित खबरें
कौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
51 mins agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines