एक देश-एक चुनाव को लेकर गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की मंगलवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जेपीसी अध्यक्ष पीपी चौधरी ने की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने विषय पर विस्तार से चर्चा की और विशेषज्ञों की राय सुनी। आज की बैठक में पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस राजेंद्र मेमन को आमंत्रित किया गया था। दोनों विशेषज्ञों ने ‘एक देश-एक चुनाव’ की कानूनी और संवैधानिक जटिलताओं पर अपनी विस्तृत राय पेश की और प्रेजेंटेशन दिए। अब समिति ने इस मुद्दे पर जनता की राय लेने की योजना बनाई है और इसके लिए अखबारों में विज्ञापन भी दिए जाएंगे।
सदस्यों ने पूछे कई सवाल
जेपीसी अध्यक्ष पीपी चौधरी ने बताया कि समिति के विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े सदस्यों ने इस विषय पर कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा, ‘सभी सदस्य पूरी तरह से राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे हैं और जेपीसी किसी भी तरह की दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम कर रही है।’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सदस्यों की सभी शंकाओं का समाधान किया जा रहा है और आगे भी अन्य कानूनी विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा ताकि विषय के सभी पहलुओं पर गहन चर्चा की जा सके।
जेपीसी विज्ञापन और वेबसाइट करेगी लॉन्च
जेपीसी ने जनता की राय जानने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत अखबारों और मीडिया आउटलेट्स में विज्ञापन देगी ताकि लोग अपनी राय साझा कर सकें। विज्ञापनों में QR कोड भी दिया जाएगा, जिससे लोग सीधे एक विशेष वेबसाइट पर जाकर अपनी राय दर्ज कर सकें। जेपीसी ने बताया कि जल्द ही इस वेबसाइट को लॉन्च किया जाएगा, जहां न केवल हितधारक बल्कि सामान्य जनता भी अपनी राय साझा कर सकेंगी।
अगली बैठक 17 मार्च को
जेपीसी की अगली बैठक 17 मार्च को आयोजित होगी। इसमें कई अन्य कानूनी विशेषज्ञों को बुलाया जाएगा ताकि इस विषय पर गहन विचार-विमर्श किया जा सके।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
12 mins agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
8 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
8 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
11 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
15 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
18 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
18 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines