Priyanka Gandhi Vadra on Hindu man lynching: बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत में सियासत गरमा गई है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर इस घटना को बेहद चिंताजनक बताया और अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि किसी भी सभ्य समाज में धर्म, जाति, पहचान आदि के आधार पर भेदभाव, हिंसा और हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है. भारत सरकार को पड़ोसी देश में हिंदू, ईसाई और बौद्ध अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा का संज्ञान लेना चाहिए और बांग्लादेश सरकार के समक्ष उनकी सुरक्षा का मुद्दा मजबूती से उठाना चाहिए. इससे पहले पश्चिम बंगाल BJP ने भी बांग्लादेश के इस बंगाली हिंदू युवक की हत्या पर सवाल उठाया था. प्रियंका गांधी वाड्रा से पहले अशोक गहलोत ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की थी.
यह भी पढ़ें: ‘निष्पक्ष चुनाव लड़कर देख लें, जीत नहीं पाएंगे’, प्रियंका गांधी ने रामलीला मैदान से BJP को दिया चैलेंज
कौन था दीपू चंद्र दास?
बांग्ला ट्रिब्यून समाचार पोर्टल के मुताबिक, 25 वर्षीय दीपू चंद्र दास बांग्लादेश में ढाका से करीब सवा सौ किलोमीटर दूर मयमन सिंह शहर में एक कारखाने में काम करता था. कथित ईशनिंदा के आरोप में भीड़ उसे घर से जबरन निकाल कर चौराहे पर ले गई और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को जला दिया. जब यह कृत्य हुआ तो आसपास काफी लोग मौजूद थे जो उसका वीडियो बना रहे थे, किसी ने भी उस घटना को रोकने की पहल नहीं की. बंगलादेश पुलिस को एक भी सबूत न मिलने के कारण हत्या की एफआईआर तक दर्ज नहीं हो पाई है.
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख भी खामोश: इसी बीच संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख Volker Turk ने बांग्लादेश में कट्टरपंथी हिंसा का शिकार हुए Dipu Das के लिए कुछ नहीं कहा, लेकिन बांग्लादेश के छात्र नेता Osman Hadi की हत्या पर गहरी चिंता व्यक्त की. Turk ने सभी से शांति बनाए रखने और हिंसा से दूर रहने की अपील की. इसके अलावा अधिकारियों से Hadi की मौत की वजहों की तत्काल पड़ताल करने के निर्देश दिए. साथ ही, दोषियों की सज़ा सुनिश्चित करने को कहा.
बांग्लादेश में क्यों हो रही है हिंसा, आगजनी?
बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने जैसे ही शेख हसीना के खिलाफ आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे शरीफ उस्मान हादी के निधन की खबर सुनाई तो तुरंत बांग्लादेश की सड़कों पर कट्टरपंथी उतर आए. बीती रात इंक़लाब मंच के युवा नेता शरीफ उस्मान हादी को सिंगापुर में गोली मार दी गई थी. उसके बाद बांग्लादेश के अलग अलग शहरों में आगजनी और तोड़फोड़ की खबरें मिलती रहीं. शरीफ उस्मान हादी का शव ढाका हवाईअड्डे पर पहुंचेगा. Biman Air की फ्लाइट बीजी-585 शव को लेकर ढाका में उतरेगी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
यह भी पढ़ें: ‘संचार साथी’ ऐप पर क्यों छिड़ा संग्राम? केंद्र सरकार के आदेश पर सवाल उठा रहा विपक्ष, पढ़ें किसने-क्या कहा
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
1 hr ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
1 hr ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
8 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
9 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
10 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
11 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines