जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशवासियों में आक्रोश व्याप्त है। इस वक्त विपक्ष भी सरकार के साथ खड़ा है और हर भारतीय चाहता है कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिले। इस बीच यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के राफेल वाले बयान पर सांसद प्रियंका गांधी ने साफ-साफ कहा कि पहलगाम हमले मामले में हम सरकार के साथ हैं।
जानें प्रियंका गांधी ने क्या दिया जवाब?
अजय राय की टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल के वायनाड में कहा कि सीडब्ल्यूसी में कांग्रेस पार्टी ने बयान दिया और हम सभी उस बयान के साथ खड़े हैं और यह कांग्रेस का आधिकारिक बयान है। यह स्पष्ट रूप से कहता है कि हम सरकार द्वारा की जाने वाली किसी भी कार्रवाई का सपोर्ट करते हैं। हम केंद्र की मोदी सरकार से बहुत निर्णायक, मजबूत कार्रवाई करने और इसे तेजी से करने का आग्रह करते हैं।
यह भी पढे़ं : ‘नींबू मिर्च बांधकर खड़ा है राफेल’, भारतीय लड़ाकू विमान पर ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता अजय राय?
जानें कांग्रेस CWC की बैठक में पास हुए थे ये प्रस्ताव
आपको बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक हुई थी, जिसमें कई प्रस्ताव पास किए गए थे। कांग्रेस कार्य समिति पहलगाम आतंकी हमले में अपनों को खोने वाले 26 परिवारों के साथ एकजुटता और संवेदना के साथ खड़ी है। इन परिजनों का दर्द पूरे देश का दर्द है। कांग्रेस कार्य समिति सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि एकजुटता के साथ उनके साथ खड़ी है। कांग्रेस मानती है कि यह राजनीति करने का वक्त नहीं है, यह वह समय है जब देश को एकजुटता, दृढ़ता और राष्ट्रीय संकल्प दिखाना चाहिए। हमें राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर यह मैसेज देना होगा कि भारत एकजुट है और किसी भी परिस्थिति में उसकी एकता को कमजोर नहीं किया जा सकता।
अजय राय ने राफेल को बताया खिलौना
इससे पहले यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने भारतीय लड़ाकू विमान राफेल को खिलौना बताया। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे वे एक खिलौना विमान दिखा रहे हैं, जिसमें नींबू-मिर्च लटकी हुई है और उसमें राफेल लिखा है। उन्होंने कहा कि यह मैंने नहीं बाधा है, बल्कि रक्षा मंत्री ने नींबू-मिर्च बांधकर राफेल को खड़ा कर रखा है। उन्होंने पूछा- राफेल का कब इस्तेमाल होगा?
यह भी पढे़ं : ‘पाकिस्तान सौ बार सोचेगा’, पहलगाम आतंकी हमले पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?
संबंधित खबरें
'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
10 mins agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
25 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
1 hr agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
3 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
4 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
8 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines