कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण का एक विचित्र बयान सामने आया है. चव्हाण न्यूज एजेंसी आईएएनएस से अमेरिका-भारत के बीच व्यापारिक रिश्तों के बारे में बात रख रहे थे. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने व्यापार तो बंद कर ही दिया है, क्या अब वेनेजुएला की तरह भारत में भी ट्रंप कुछ करेंगे. उन्होंने कहा, ‘क्या हमारे पीएम को भी ट्रंप साहब उठाकर ले जाएंगे.’ बता दें, अमेरिका सैनिकों ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास में हमला कर दिया था. इसके बाद वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को उठाकर अमेरिका ले गए. अब अमेरिका में मादुरो के खिलाफ मुकदमा चलेगा.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रह चुके चव्हाण ने भारत पर अमेरिकी टैरिफ के बारे में कहा, ’50 फीसदी टैरिफ के साथ, व्यापार संभव ही नहीं है. यह भारत-अमेरिका व्यापार को रोकने जैसा है, खासकर भारत से संयुक्त राज्य अमेरिका को होने वाले निर्यात को. क्योंकि सीधा बैन नहीं लगाया जा सकता, इसलिए व्यापार रोकने के लिए टैरिफ को एक टूल की तरह यूज किया गया. भारत को यह सहना होगा.’
साथ ही उन्होंने कहा, ‘अमेरिका को निर्यात से हमारे लोग पहले जो फायदा कमाते थे, वो अब नहीं होगा. हमें दूसरे बाजार ढूंढ़ने पड़ेंगे. और उस दिशा में कोशिश पहले से ही चल रही है. सिर्फ टैरिफ से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला और 50 फीसदी और लगा दो, व्यापार तो पहले से बंद है. निर्यात तो हो नहीं सकता. तो अब सवाल यह है कि जैसा वेनेजुएला में हुआ, क्या वैसा भारत में होगा. क्या ट्रंप साहब हमारे प्रधानमंत्री को किडनैप करके ले जाएंगे. अब बस यही बचा है.’
बता दें, डोनाल्ड ट्रंप ने 5 जनवरी को एक बार फिर रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत को टैरिफ लगाने की धमकी दी थी. ट्रंप ने कहा था अगर भारत रूसी तेल लेना बंद नहीं करता है, तो हम भारत पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं. ट्रंप ने साथ ही कहा कि पीएम मोदी एक अच्छे इंसान हैं और वह मुझे खुश करना चाहते हैं. ट्रंप ने कहा कि मोदी को पता है कि मैं खुश नहीं हूं. मुझे खुश करना जरूरी है.
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
48 mins ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
1 hr agoLIVE: : वाराणसी के नमो घाट जाएंगी PM मोदी, एयर शो में होंगे शामिल
1 hr ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
8 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
10 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
10 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
10 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
12 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
12 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines