Tamil Nadu: तमिलनाडु के पलककोडू कस्बे के एक सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई तब हुई जब स्कूल की कुछ छात्राओं से शौचालय साफ करवाने का मामला सामने आया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया।
सामने आया वीडियो
वीडियो में स्कूल की छात्राएं यूनिफॉर्म पहनकर झाडू पकड़े हुए शौचालय की सफाई करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक के लगभग 150 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं, जिनमें ज्यादातर आदिवासी कम्युनिटी के हैं। इस मामले पर कई अभिभावकों ने नाराजगी जताई है, उनका कहना है कि उनके बच्चे घर लौटने के बाद बहुत थके हुए रहते हैं।
मीडिया में एक छात्रा की मां, विजयलक्ष्मी ने कहा कि हम अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए स्कूल भेजते हैं, न कि सफाई करने के लिए। हमारे बच्चों ने बताया कि उन्हें पढ़ाई की बजाय स्कूल और शौचालय साफ करने जैसे काम दिए जाते हैं। यह सुनकर बहुत दुख होता है।
अभिभावकों ने किया विरोध
इस घटना के बाद नाराज अभिभावकों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि बच्चों के साथ हो रहे इस दुर्व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर वीडियो के सामने आने के बाद और अभिभावकों के विरोध को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की प्रिंसिपल को तुरंत सस्पेंड कर दिया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी और बच्चों के अधिकारों और कल्याण को प्राथमिकता दी जाएगी।
यह भी पढ़ें – ‘रेगिस्तान से पहाड़ों तक…’, भारतीय सेना के लिए क्या-क्या चुनौतियां, कैसे खुद को कर रही अपडेट?
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
28 mins agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
3 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
4 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
6 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
8 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
8 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
10 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
11 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
12 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines