नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय से टेलीफोन पर बात की। सूत्रों के अनुसार दोनों राजनेताओं के बीच जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण और ऊर्जा संक्रमण समेत अन्य कई विषयों पर चर्चा हुई।
और पढ़िए –West Bengal के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को मिली जेड प्लस सिक्योरिटी, जानें क्यों लिया गया ये फैसला
जानकारी के मुताबिक पद संभालने के बाद किंग चार्ल्स III की पीएम मोदी के साथ यह पहली बातचीत है। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें ब्रिटेन के सम्राट के रूप में सफल शासन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। मंगलवार को पीएमओ की तरफ से जारी बयान के मुताबिक कॉल के दौरान आपसी हित के कई विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें जलवायु कार्रवाई, जैव विविधता का संरक्षण, ऊर्जा-संक्रमण के वित्तपोषण के लिए अभिनव समाधान शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने इन मुद्दों पर किंग चार्ल्स III की स्थायी रुचि और वकालत के लिए उनकी सराहना की। प्रधानमंत्री ने उन्हें डिजिटल सार्वजनिक वस्तुओं के प्रचार सहित G20 अध्यक्षता के लिए भारत की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मिशन लाइफ-लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट की प्रासंगिकता के बारे में भी बताया, जिसके जरिए भारत पर्यावरण की दृष्टि से स्थायी जीवन शैली को बढ़ावा देना चाहता है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
4 hrs agoLIVE: खुली बस में रामलीला मैदान के लिए निकले राहुल गांधी, हजारों लोग उमड़े
6 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
6 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
14 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
14 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
15 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
15 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
15 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines