हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

आज PM मोदी CM अशोक गहलोत के गढ़ में हुंकार भरेंगे, मध्य प्रदेश में भी परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

विज्ञापन
PM Modi Rajasthan-MP Visit

Prime Minister Narendra Modi Rajasthan-MP Visit: मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत 5  राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इन राज्यों में चुनावी दौरा भी तेज होता नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी आज राजस्थान और मध्य प्रदेश में जनसभा करेंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान में सड़क, रेल, विमानन, स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों की करोड़ों रुपए की लागत वाली कई विकासशील परियोजनाओं की शिलान्यास करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी सड़क, रेल, गैस पाइपलाइन, आवास और स्वच्छ पेयजल जैसे क्षेत्रों से संबंधित कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

यह भी पढ़ें: संजय सिंह की गिरफ्तारी केजरीवाल के लिए बड़ा झटका, AAP के सामने अब ये 5 चुनौतियां

विज्ञापन

राजस्थान में 5 हजार करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे 

कांग्रेस शासित राजस्थान में गहलोत सरकार की ओर से विकास के मुद्दे पर किए जा रहे दावों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर की आज 5 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। सुबह लगभग 11 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री राजस्थान के जोधपुर में सड़क, रेल, विमानन, स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों से जु़ड़ी  परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें परियोजनाओं के तहत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर में 350 बिस्तरों वाला ट्रॉमा सेंटर, PM मोदी जोधपुर हवाई अड्डे पर अत्याधुनिक नई टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास भी करेंगे।

यह भी पढ़ें: वरुण और मेनका गांधी का लोकसभा चुनाव में कट सकता है टिकट, सामने आई बड़ी वजह

विज्ञापन

जनसभा के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे PM मोदी

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गहलोत के गढ़ में प्रधानमंत्री का दौरा चुनावी माहौल में बड़ा फेरबदल कर सकता है। जोधपुर में विकासशील परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद प्रधानमंत्री मोदी राज्य के चुनावी माहौल को हवा देने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में जनसभा को भी संबोधित करते हुए प्रदेश के भाजपा खेमें में उत्साह भरने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की इस जनसभा के जरिए भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के मारवाड़ और नागौर जिला की तकरीबन 43 विधानसभाओं पर फोकस करेगी।

यह भी पढ़ें: देश का अगला पीएम कौन हो? सर्वे में मुस्लिमों की पहली पसंद बना विपक्ष का यह नेता

विज्ञापन

मध्य प्रदेश को 12,600 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं देंगे

राजस्थान में चुनावी सरगर्मियां तेज करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे चुनावी राज्य मध्य प्रदेश की ओर रूख करेंगे। वे मध्य प्रदेश के जबलपुर में 12,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सड़क, रेल, गैस पाइपलाइन, आवास और स्वच्छ पेयजल जैसे क्षेत्रों से संबंधित इन परियोजनाओं के शिलान्यास के बाद वे इंदौर में लाइट हाउस परियोजना के तहत निर्मित 1,000 से अधिक घरों का उद्घाटन भी करेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola