Dadra and Nagar Haveli: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार की शाम दादरा और नगर हवेली की राजधानी सिलवासा पहुंचे। यहां उन्होंने नमो चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने उन वर्कर्स से भी बात की, जो इसके निर्माण में लगे हुए थे। इसके बाद वे एक जनसभा में पहुंचे, जहां उनका लोगों ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने 4,873 करोड़ की लागत से 96 प्रोजेक्ट का शिलान्यास एवं शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के कुछ लाभार्थियों को घर की चाबी भी सौंपी।
पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में तुष्टीकरण पर नहीं संतुष्टीकरण पर बल दिया जा रहा है। जब सरकार खुद लोगों के दरवाजे तक जाती है तो भेदभाव खत्म होता है, भ्रष्टाचार खत्म होता है, भाई-भतीजावाद खत्म होता है।
और पढ़िए – Saurashtra Tamil Sangamam: पीएम मोदी बोले- भारत कठिन हालातों में भी कुछ नया करने की ताकत रखता है
अब ये सिलवासा पहले जैसा नहीं
पीएम मोदी ने कहा कि आज मुझे फिर लगभग 5,000 करोड़ के नए प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने का मौका मिला है। आज जिन प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण हुआ है उनमें से कई का शिलान्यास का मौका आपने मुझे ही दिया था। उन्होंने कहा कि कोई कल्पना नहीं कर सकता है कि इतने छोटे क्षेत्र में चहुं दिशा में आधुनिक विकास कैसे होता है, ये हमने देखा है। अब हमारा सिलवासा पहले वाला नहीं है ये अब कॉस्मोपॉलिटन हो गया है। हिन्दुस्तान का कोई कोना नहीं होगा जिसके लोग सिलवासा में न रहते हों।
पीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के दशकों दशक बीत गए लेकिन दमन, दीव, दादरा और नगर हवेली में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं बना। जिन्होंने दशकों तक देश पर शासन किया उन्हें यहां के युवाओं के साथ हो रहे अन्याय की चिंता कभी नहीं हुई। वे समझते थे कि इस छोटे से केंद्र शासित प्रदेश का विकास करके उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा।
पिछले 9 वर्षों में हमने देश में एक नई कार्यशैली विकसित की है। अब जिस कार्य की नींव रखी जाती है, उसे तेजी से पूरा करने का भी भरसक प्रयास किया जाता है। एक काम पूरा करते ही हम दूसरा काम शुरू कर देते हैं।
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
1 hr agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
1 hr ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
4 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
4 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
5 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
5 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
5 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
6 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines