नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को दिल्ली में हुए केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग में दो अहम प्रस्तावों को पास किया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि पायरेसी को रोकने के लिए आने वाले सत्र में सिनेमेटोग्राफ एक्ट 2023 लाया जाएगा।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि नेशनल क्वांटम मिशन को मंजूरी दी गई है। इसके लिए 6003 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है।
अनुराग ठाकुर ने बताया कि पायरेसी पर रोक लगाने के लिए लंबे समय से मांग चल रही थी। सिनेमेटोग्राफ एक्ट 2023 में कड़े कानून बनाए जाएंगे और इससे फिल्म जगत, कलाकारों और प्रशंसकों को काफी फायदा पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: सीएम गहलोत ने 1763 चिकित्सकों को दिलाई शपथ, बोले- राजस्थान के स्वास्थ्य माॅडल की देश में हो रही तारीफ
2031 तक के लिए क्वांटम मिशन
केंद्रीय कैबिनेट में नेशनल क्वांटम मिशन को भी मंजूरी मिली है। इसकी समय सीमा 2023-24 से 2030-31 तक रहेगी। क्वांटम तकनीकी फिजिक्स की एक ब्रांच है। इस तकनीक में एक नॉर्मल कंप्यूटर से कई गुना अधिक डेटा कई गुना कम समय में प्रोसेस कर सकता है। इस तकनीक का इस्तेमाल संचार, स्वास्थ्य, फार्मा, फाइनेंस, उर्जा, रक्षा और डेटा सिक्योरिटी मामलों में किया जा सकता है।
और पढ़िए – Global Buddhist Summit: प्रधानमंत्री मोदी आज ग्लोबल बौद्ध शिखर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन, कई देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चार अलग-अलग हब बनाए जाएंगे
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि क्वांटम मिशन के लिए चार अलग-अलग हब बनाए जाएंगे। इनका संचालन विज्ञान एवं तकनीक विभाग के मिशन डायरेक्टर करेंगे। मिशन को दिशा निर्देश देने के लिए एक गवर्निंग बॉडी होगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
3 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
4 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
4 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
5 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
5 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
10 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
11 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
12 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines