Balasore Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में हुए ट्रिपल ट्रेन हादसे के बाद पीएम मोदी ने शनिवार को अपने सभी कार्यक्रम रद्द किए। उन्होंने सुबह दिल्ली में गृह मंत्री शाह, एनडीआरफ और रेलवे के अधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग की। इसके बाद शाम में पीएम मोदी बालासोर में हादसा स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और धर्मेंद्र प्रधान के साथ घटनास्थल का जायजा लिया है।
घटनास्थल से निकलकर पीएम मोदी बालासोर के एक अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने भर्ती घायलों से मुलाकात की है। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह एक दर्दनाक घटना है। इस हादसे को लेकर मेरे पास कोई शब्द नहीं है। असहनीय वेदना मैं अनुभव कर रहा हूं। इस यात्रा में अनेक राज्यों के नागरिकों ने कुछ न कुछ गंवाया है। कई लोगों ने अपना जीवन खोया है।
पीएम ने कहा कि सरकार घायलों के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यह एक गंभीर घटना है, हर कोण से जांच के निर्देश जारी किए गए हैं। दोषी पाए जाने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। रेलवे ट्रैक बहाली की दिशा में काम कर रहा है।
कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य मंत्री को दिए निर्देश
पीएम नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य मंत्री से घटनास्थल पर बात की। उन्होंने उनसे घायलों और उनके परिवारों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने को कहा। यह भी कहा कि विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि शोक संतप्त परिवारों को असुविधा का सामना न करना पड़े और प्रभावितों को आवश्यक सहायता मिलती रहे।
दिल्ली में पीएम ने की हाईलेवल मीटिंग
ओडिशा में हुए भीषण रेल हादसे के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति की जानकारी लेने के लिए दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग की। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने राहत कार्यों समेत अन्य पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
दो केंद्रीय मंत्री घटनास्थल पर
रेलवे प्रवक्ता अमिताभ शर्मा के मुताबिक, हादसा शुक्रवार शाम करीब सात बजे हुआ। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और धर्मेंद्र प्रधान मौके पर हैं। राहत बचाव का काम खत्म हो चुका है। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। वैष्णव ने शनिवार को कहा कि रेल सुरक्षा आयुक्त भी एक स्वतंत्र जांच करेंगे।
कैसे हुआ ट्रिपल ट्रेन हादसा?
कोरोमंडल शालीमार एक्सप्रेस एक खड़ी मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गई। तभी दूसरी ट्रेन यशवंतपुर-हावड़ा सुपरफास्ट पटरी से उतरे डिब्बों में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पटरियों पर गिरने से पहले डिब्बे हवा में उछल गए। दोनों ट्रेनों के सत्रह डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कोरोमंडल एक्सप्रेस चेन्नई के रास्ते में थी। इस हादसे में अब तक 261 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 900 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
6 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
6 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
8 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
10 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
10 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
11 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
12 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
12 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
12 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines