Adani Group-Hindenburg Row: उद्योगपति गौतम अडानी के अडानी समूह को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त विशेषज्ञों के पैनल ने शुक्रवार को क्लीनचिट दे दी। पैनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अडानी समूह ने पहली नजर में कोई फर्जीवाड़ा नहीं किया है। लेकिन कुछ चीजें हैं, जिनकी जांच राट्रीय बाजार नियामक – भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (SEBI) को तय करनी है।
वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि रिपोर्ट में पाया गया है कि अडानी समूह द्वारा कोई शेयर मूल्य हेरफेर नहीं किया गया है और संबंधित पार्टी लेनदेन का कोई उल्लंघन नहीं है।
24 जनवरी को आई थी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट
अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को एक रिपोर्ट जारी कर अडानी समूह की कंपनियों को ओवरवैल्यूड बताया। यह भी कहा कि मुनाफा कमाने के लिए अकाउंट्स में हेरफेर किया गया। इसके बाद अडानी समूह को करीब 100 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। इस मुद्दे को विपक्ष ने लपक लिया। अडानी समूह की जांच को लेकर विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। बीते दिनों संसद सत्र भी हंगामे का भेंट चढ़ गया। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष कमेटी बनाई गई थी। कमेटी की अगुवाई सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एएम सप्रे ने किया।
यह भी पढ़ें: Pakistan News: पूर्व पीएम इमरान खान के घर के बाहर हलचल बढ़ी, छापेमारी के लिए 400 पुलिसवाले मुस्तैद, मिला सर्च वारंट
सेबी अपनी रिपोर्ट 14 अगस्त तक सौंपेगी
अडानी समूह की जांच सेबी भी कर रही है। बीते बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को जांच पूरी करने के लिए 14 अगस्त तक का समय दिया गया। इससे पहले सेबी ने जांच के लिए समय मांगते हुए एक हलफनामा दायर किया था। जिस पर भी राजनीतिक विवाद हुआ था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
40 mins agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
1 hr ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
1 hr agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
1 hr agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
2 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
2 hrs agoकौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
3 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
3 hrs agoमार्च-रैली या विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस की मंजूरी लेने के क्या हैं नियम?
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट के पास 60 वकील हिरासत में, CJI ने किया दखल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines