US President Joe Biden Hotel G 20 Summit: नई दिल्ली के प्रगति मैदान में होने वाले जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए विश्व के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी आ रहे हैं। उनके ठहरने का इंतजाम दिल्ली के आइटीसी मौर्या होटल में किया गया है। इस होटल में जो बाइडेन के स्वागत की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। वहीं, राष्ट्रपति जो बाइडेन के नजदीक होटल ताज में ‘दुश्मन’ देश चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग भी ठहरेंगे।
स्वागत का होगा विशेष इंतजाम
यहां पर उनके स्वागत के लिए होटल की 14वीं मंजिल पर ग्रैंड प्रेजिडेंशियल चाणक्य सुइट को बेहद करीने से सजाया जा रहा है। इसके साथ ही कई सारे ऐसे इंतजाम किए जा रहे हैं, जो राष्ट्रपति जो बाइडेन को कई महीनों तक याद रहेंगे। खाने-पीने के अलावा राष्ट्रपति जो बाइडेन के स्वागत की भी विशेष तैयारी की जा रही है।
बेस्ट शेफ परोसेंगे खाना
बताया जा रहा है कि आइटीसी मौर्या होटल में रुकने वाले जो बाइडेन के लिए खाने-पीने का विशेष इंतजाम किया जाएगा। देश के बेस्ट शेफ उनके लिए खाना परोसेंगे। स्वादिष्ट व्यंजन इस तरह बनाया जा रहा है, जिससे कई दिनों तक इसके स्वाद को याद रखें। यही वजह है कि होटल में बेस्ट शेफ को बुलाया गया है। व्यंजन को लेकर मीनू तैयार कर लिया गया है।
बाइ़डेन के निजी शेफ भी रहेंगे मौजूद
होटल में भारतीय शेफ के अलावा अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन के निजी शेफ भी आएंगे। होटल तो अपने स्तर पर जो बाइडेन के खाने-पीने का खास इंतजाम तो कर ही रहा है, साथ ही खासतौर से बाइडेन प्लेटर की भी तैयारी की जा रही है। वहीं, होटल मौर्या को बहुत ही खूबसूरती के साथ सजाया जा रहा है।
गौरतलब है कि होटल मौर्या का हर दिन का शुल्क आठ से दस लाख रुपये है। इसमें बाइडेन तीन दिनों तक स्टे करेंगे। कुल मिलाकर तीन दिनों के रहने के दौरान 30 लाख रुपये का खर्च तो सिर्फ कमरे के किराये पर आएंगे।
ताज में ठहरेंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
होटल मौर्या नजदीक वाले होटल ताज में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के ठहरने का इंतजाम किया गया है। होटल में खाने-पाने के अलावा सजा-सज्जा विशेष तौर पर की जा रही है। बताया जा रहा है कि भारतीय व्यंजनों को भी यहां परोसा जाएगा। साथ ही राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मांग के अनुसार भी खाना तैयार किया जाएगा। यानी वह भारतीय के साथ चीनी खाना को भा लुत्फ उठा सकेंगे। वहीं, होटल में ठहरने वाले स्थान को सोने-चांदी से बने फ्लावर पॉट और शानदार पेंटिंग से सजाया जा रहा है।
यहां पर बता दें कि जी-20 में भाग लेने के लिए आने वाले मेहमानों को दिल्ली और गुरुग्राम के 18 होटलों में ठहराया जाएगा। ऐसे में इन होटलों में बुकिंग लेना बंद कर दिया गया है। कुल मिलाकर 8,9 और 10 सितंबर तक इन 18 होटलों में सिर्फ वीवीआईटी मेहमानों को ही बुकिंग मिलेगी।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
1 hr ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
3 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
3 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
4 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
5 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
6 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
6 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
6 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
6 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines