President Droupadi Murmu Joins IIT Kharagpur 69th Convocation: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय शिक्षण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इस बात पर काफी चिंता जताई है कि दुनिया के टॉप-50 शिक्षण संस्थानों में एक भी भारतीय शिक्षण संस्थान नहीं है। इसके लिए उन्होंने रैंकिंग से ज्यादा अच्छी शिक्षा पर फोकस करने को ज्यादा महत्पपूर्ण बताया। राष्ट्रपति ने सोमवार को IIT खड़गपुर के 69वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में देश की शिक्षण व्यवस्था और दुनियाभर में भारतीय शिक्षण संस्थानों की स्थिति पर खुलकर अपने विचार रखे और चिंता भी जताई।
IIT खड़गपुर के आज तक के सफर को शानदार बताया
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारतीय शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग अच्छी होगी तो दुनियाभर के स्टूडेंट्स और प्रोफेसर्स भारत आना चाहेंगे, जिससे देश का नाम रोशन होगा। IIT खड़गपुर इस दिशा में प्रयास करते हुए देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए। पूरी दुनिया में भारतीय IIT खास पहचान रखती हैं। यह भारतीय प्रतिभाओं का प्रतीक हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी का इन्क्यूबेशन सेंटर कहा जाता है। IIT खड़गपुर ने पिछले 70 सालों के अपने सफर में देश को कई प्रतिभाशाली इंजीनियर दिए हैं। युवाओं को तराशकर उन्हें देश का नाम रोशन करने योग्य बनाया है।
यह भी पढ़ें: देश में पहली बार 7 साल के बच्चे का बोन मैरो ट्रांसप्लांट, डॉक्टरों ने बताया आखिर कैसे किया ये कमाल?
IIT खड़गपुर से देश के विकास में सहयोग करने की अपील
राष्ट्रपति ने कहा कि IIT खड़गपुर जैसे संस्थानों को नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए देश के विकास में अहम भूमिका निभानी होगी। नई-नई टेक्नोलॉजी इनोवेट करके उन्हें लागू करने के लिए क्रांतिकारी प्रयास करने होंगे। IIT खड़गपुर ने विदेशी संस्थानों के साथ मिलकर जिस तरह के प्रयास किए हैं, इससे भारतीय शिक्षण प्रणाली को विश्व स्तर पर खास पहचान दिलाने में काफी मदद मिलेगी। हर भारतीय को टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने का अधिकार होना चाहिए। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भारतीयों को समानता, सद्भाव और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक करने के लिए होना चाहिए।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
7 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines