जस्टिस सूर्यकांत भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश बनने वाले हैं. औपचारिक रूप से उन्हें भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में नियुक्त किया गया है. केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि भारत के राष्ट्रपति ने 24 नवंबर, 2025 से न्यायमूर्ति सूर्यकांत को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के लिए अपनी संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग किया है.
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को 24 नवंबर, 2025 से भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है. मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं.
बता दें कि जस्टिस सूर्यकांत की नियुक्ति भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई द्वारा की गई सिफारिश के बाद हुई है. बी. आर. गवई 23 नवंबर 2025 को पदमुक्त हो रहे हैं. न्यायमूर्ति गवई के बाद सबसे वरिष्ठ होने के नाते, न्यायमूर्ति सूर्यकांत अब भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे और उनका कार्यकाल 9 फरवरी 2027 तक होने वाला है.
हरियाणा के हिसार के एक मिडिल क्लास परिवार में 10 फरवरी, 1962 को सूर्यकांत का जन्म हुआ था. वह सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई गवई के बाद सबसे सीनियर जज हैं. सूर्यकांत ने 1981 में गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, हिसार से ग्रेजुएशन किया था. इसके बाद 1984 में रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी की थी. इस यूनिवर्सिटी से उन्होंने बैचलर की डिग्री पूरी की थी. उसी साल 1984 में ही उन्होंने हिसार के जिला अदालत में प्रैक्टिस शुरू की थी. बाद में 1985 में वे पंजाब एंव हरिय़ाणा हाईकोर्ट में प्रेक्टिस करने के लिए चंडीगढ़ आ गए थे.
यह भी पढ़ें: कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत जो बनने जा रहे देश के 53वें CJI? इस दिन लेंगे शपथ
सूर्यकांत की प्रतिभा और मेहनत ने उन्हें बहुत कम उम्र में बड़ी जिम्मेदारियां दिलाईं. 7 जुलाई 2000 को वे हरियाणा के सबसे युवा एडवोकेट जनरल बने थे. अगले ही वर्ष उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा मिला, जिसने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया. यहां पढ़ें जस्टिस सूर्यकांत के कैरियर से जुड़ी अधिक जानकारी
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
5 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
7 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
9 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
9 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
10 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
11 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
12 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
12 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines