NEET Success Story: नीट को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। नीट की परीक्षा पास करने के लिए बच्चे महंगी कोचिंग की मदद लेते हैं। मगर कोटा की रहने वाली प्रेरणा ने जिंदगी की परेशानियों से जूझते हुए नीट की परीक्षा क्लियर कर ली।
पिता की मौत से लगा सदमा
आमतौर पर राजस्थान के कोटा को IIT का हब माना जाता है। मगर कोटा से ताल्लुक रखने वाली प्रेरणा सिंह की कहानी भी कम हैरतअंगेज नहीं है। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रेरणा ने नीट की परीक्षा देने का मन बनाया। हालांकि इसी बीच पिता की मौत से प्रेरणा को गहरा सदमा लगा। पिता का साथ छूट गया और घर में मां के अलावा छोटे भाई-बहन भी थे।
27 लाख का लोन
सभी भाई-बहनों में प्रेरणा सबसे बड़ी थी। लिहाजा भाई-बहन को संभालने की जिम्मेदारी भी उसपर आ गई। पिता की मौत के बाद पता चला कि परिवार पर 27 लाख का लोन था। वहीं मां को हर महीने 500 रुपए पेंशन मिलती थी। जिससे उनके घर का खर्च चलता था। ऐसे में 27 लाख का लोन भला कैसे पूरा होता। लिहाजा प्रेरणा का घर उससे हमेशा के लिए छिन गया।
कोरोना महामारी की एंट्री
इतने के बावजूद मुश्किलों ने इम्तिहान लेना बंद नहीं किया। प्रेरणा का परिवार सड़क पर आ चुका था। इसी बीच देश में कोरोना महामारी ने दस्तक दे दी। हालांकि तमाम मुसीबतों को नजरअंदाज करके प्रेरणा ने सिर्फ अपनी पढ़ाई पर फोकस करने का फैसला किया।
500 रुपए में चलता था घर खर्च
प्रेरणा अपने पूरे परिवार के साथ एक छोटे से घर में रहती थी। घर का खर्च मां को मिलने वाली 500 रुपए की पेंशन से चलने लगा। वहीं प्रेरणा जिस कमरे में पढ़ाई करती थी, वहां सिर्फ बैठने की जगह थी। प्रेरणा उसी कमरे में 10-12 घंटे रोज पढ़ने लगी। आखिर में उसकी मेहनत रंग लाई और उसने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा अच्छे नंबरों से पास कर ली।
पहले प्रयास में पास किया नीट
प्रेरणा ने नीट 2022 का एग्जाम दिया। इस परीक्षा में कुल 2.5 लाख बच्चों ने बाजी मारी थी। प्रेरणा ने 720 में से 686 अंक प्राप्त किए थे। इसी के साथ प्रेरणा ने ऑल इंडिया रैंक 1033 हासिल कर ली।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
6 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
7 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
7 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
8 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
9 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
9 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
11 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines