Pran Pratishtha program in Ayodhya Uttar Pradesh Ram temple: अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पूरी तैयारियां हो गईं हैं। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में अब सिर्फ कुछ ही घंटे बाकी हैं। पूरे अयोध्या को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। रामनगरी में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। फिल्म और खेल जगत की कई हस्तियां भी अयोध्या पहुंच रही हैं। कई राज्यों से राम मंदिर के लिए दान मिले हैं। दूसरे राज्यों से भी प्रसाद और अन्य सामग्री अयोध्या पहुंच रही है।
विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कश्मीर, तमिलनाडु और अफगानिस्तान से मिले उपहार श्री राम मंदिर के ‘यजमान’ अनिल मिश्रा को सौंपे। उन्होंने कहा कि कश्मीर से मुस्लिम भाई-बहन मुझसे मिलने आए और राम मंदिर निर्माण पर खुशी जताई और कहा कि भले ही हम अलग-अलग धर्मों को मानते हैं, लेकिन हमारे पूर्वज एक ही हैं। उन्होंने जैविक रूप से उत्पादित 2 किलो शुद्ध केसर सौंपा। तमिलनाडु के रेशम निर्माताओं ने श्री राम मंदिर का चित्रण करने वाली रेशम की चादर भेजी है। अफगानिस्तान से कुभा (काबुल) नदी का जल श्री राम के ‘अभिषेक’ के लिए भेजा गया है।
ये भी पढ़ें-अफगानिस्तान में भारतीय जहाज क्रैश, मॉस्को जाते समय रडार से हुआ था गायब
1265 किलो का लड्डू
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक व्यक्ति ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ाने के लिए 1265 किलोग्राम वजन का लड्डू तैयार किया है। आज रेफ्रिजरेटेड ग्लास बॉक्स में लड्डू को हैदराबाद से अयोध्या ले जाया जाएगा। वहीं श्री राम जन्मभूमि मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए प्रसाद और अन्य सामग्री भेंट स्वरूप प्रदान करने के लिए श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर न्यास को धन्यवाद दिया है। राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले सूरत के एक आर्किटेक्ट इंटीरियर डिजाइनर ने 9,999 हीरे से भगवान राम और मंदिर की भव्य कलाकृति बनाई है।
तैयारियां जोरों पर
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राम भक्तों को मुफ्त चाय, कॉफी और दूध वितरित किया जा रहा है। पूरी रामनगरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राम मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं। कारसेवकपुरम को फूलों से सजाया गया है। अयोध्या के राम मंदिर की झलकियां भी सामने आईं हैं।
ये भी पढ़ें-Delhi AIIMS: प्राण प्रतिष्ठा के दिन भी खुलेगा दिल्ली एम्स, दोपहर तक OPD बंद रखने का फैसला लिया वापस
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
11 mins ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
1 hr agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
2 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
2 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
4 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
5 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
7 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
7 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
7 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines