Pradhan Mantri Ujjwala Scheme: रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को मोदी कैबिनेट की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। जिसमें एक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना भी शामिल है। इसके लिए 12,060 करोड़ रुपये को मंजूरी दी गई है। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर भी दी। उन्होंने लिखा कि ‘इस योजना से गरीब माताओं-बहनों के जीवन में बदलाव आया है। उन्हें LPG पर मिलने वाली सब्सिडी को जारी रखने का फैसला किया गया है। जानिए इस बदलाव के बाद लाभार्थी परिवारों को क्या फायदा होगा और ये योजना क्या है, किसे लाभ मिलता है?
क्या है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना केंद्र सरकार की एक ऐसी योजना है, जिसमें लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिया जाता है। इसमें पहली रीफिलिंग फ्री की जाती है। साथ ही योजना के तहत गैस चूल्हा भी दिया जाता है। सरकार ने इस योजना को शुरू किया, ताकि महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके। इसके जरिए खाना बनाने के लिए गैस-चूल्हे के इस्तेमाल को बढ़ावा देने है, जिससे लकड़ी जलाने से होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। इसका फायदा शहरी और ग्रामीण इलाकों के BPL परिवारों को मिलता है।
ये भी पढ़ें: Free LPG Cylinder Scheme: दिवाली से पहले सरकार दे रही है इन लोगों को मुफ्त में गैस-सिलेंडर, जानें क्या है स्कीम
10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को फायदा
उज्ज्वला योजना के तहत LPG सिलेंडर, प्रेशर रेगुलेटर, गैस पाइप, DGCC बुक, रिफिल और चूल्हा फ्री दिया जाता है। साथ ही इसके तहत सब्सिडी भी जाती है। अब सरकार के नए फैसले के बाद हर साल 9 रिफल पर सब्सिडी को बढ़ा दिया गया है। पहले 200 रुपये तक मिलने वाली सब्सिडी को 300 रुपये कर दिया है। इसका फायदा 10 करोड़ परिवारों को मिलने वाला है।
कैसे करना है कनेक्शन के लिए आवेदन?
उज्ज्वला योजना में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से अप्लाई किया जा सकता है। ऑफलाइन अप्लाई करने के लिए पास के ही LPG वितरण केंद्र पर जा सकते हैं। वहां पर इसका फॉर्म ले लें। इसमें मांगी गई सभी जानकारियां भरने के बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट्स लगा दें। इसके बाद फॉर्म जमा कर दें। कुछ दिन बाद वेरिफिकेशन होने के बाद आपको कनेक्शन मिल जाएगा। वहीं, ऑनलाइन कनेक्शन के लिए https://www.pmuy.gov.in/ पर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट की बैठक में 5 बड़े फैसले, मिडिल क्लास को मिलेगी 30 हजार करोड़ की सब्सिडी
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
22 mins agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
51 mins agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
5 hrs agoLIVE: थोड़ी देर में शुरू होगी रैली, रामलीला मैदान पहुंचे विपक्ष के नेता
7 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
7 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
15 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
15 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
16 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
16 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines