Srinagar, आसिफ सुहाफ की रिपोर्ट: जम्म-कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले के बाद सेना, जम्मू-कश्मीर और अर्धसैनिक बल अलर्ट मोड पर हैं। बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। करीब 2000 कमांडो सर्च ऑपरेशन में लगे हुए हैं। इस बीच 12 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अबुल्ला ने सरकार से मांग की है कि बेगुनाहों को परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार पुंछ में हमला रोकने में विफल रही है। सुरक्षा में कहीं न कहीं चूक हुई है। इसकी जांच होनी चाहिए।
अब्दुल्ला ने कहा कि सुरक्षा के नाम पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है और उनकी पिटाई की जा रही है, जो पूरी तरह से गलत है।
अब्दुल्ला बोले- मीरवाइज को रिहा किया जाए
फारूक अब्दुल्ला ने हजरतबल श्रीनगर में ईद की नमाज अदा की और पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है और फिर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में ईद की नमाज की अनुमति नहीं देने पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। यहां तक कि मीरवाइज उमर फारूक को भी रिहा किया जाना चाहिए। उन्हें मंच से तकरीर देने की अनुमति दी जानी चाहिए ताकि लोग लाभान्वित हो सकें।
हमले में शहीद हुए थे पांच जवान
पुंछ जिले में गुरुवार की दोपहर सवा तीन बजे के करीब आतंकियों ने जम्मू-पुंछ नेशनल हाइवे से गुजर रहे सेना के ट्रक पर हमला कर दिया था। आतंकियों ने बारिश और लो विजिबिलिटी की आड़ में पहले फायरिंग की, उसके बाद ग्रेनेड से हमला कर दिया था। इससे ट्रक में आग लग गई। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे। जबकि एक जवान घायल हुआ था।
शहीद जवानों में हवलदार मनदीप सिंह, एल/एनके कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह और सिपाही सेवक सिंह शामिल थे, ये सभी पंजाब के रहने वाले थे। वहीं उड़ीसा के एल/एनके देबाशीष बिस्वाल भी शहीद हुए।
यह भी पढ़ें: पुंछ में सेना के वाहन पर 7 आतंकियों ने किया था हमला; दहशतगर्दों की तलाशी के लिए सेना ने उतारे हेलिकॉप्टर और ड्रोन
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
9 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
10 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
12 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
13 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
14 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
14 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
15 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
15 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines