Poonch Terror Attack: जहां पूरा देश आज शनिवार को ईद-उल-फित्र मना रहा है, वहीं जम्मू-कश्मीर के पुंछ का सांगियोटे गांव में मातम पसरा हुआ है। गांववालों ने सामूहिक फैसला लिया है कि वे ईद नहीं मनाएंगे। सिर्फ नमाज पढ़ी जाएगी। वजह राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवानों की शहादत है। जिस ट्रक पर आतंकियों ने हमला किया था, उस पर इफ्तार पार्टी के लिए फल और अन्य सामान लदे थे। गुरुवार की शाम राष्ट्रीय राइफल्स ने गांववालों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था।
सांगियोट पंचायत के सरपंच मुख्तियाज खान भी इफ्तार के लिए आमंत्रित किए गए लोगों में शामिल थे। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि हमारे पांच जवान शहीद हो गए। ऐसे में क्या इफ्तार पार्टी करते? उन्होंने बताया कि जैसे ही हमें आतंकी हमले के बारे में जानकारी मिली, गांव में निराशा छा गई। उन्होंने कहा कि गांववाले शनिवार को ईद नहीं मना रहे हैं, वे केवल नमाज अदा करेंगे।
आतंकियों ने की 32 राउंड फायरिंग, फ्यूल टैंक को उड़ाया
सेना का ट्रक दोपहर करीब तीन बजे पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भिंबर गली के पास भाटादूड़ियां और तोतागली के पास पहुंचा था, तभी घात लगाकर आतंकियों ने हमला किया। यह हमला चारों तरफ से किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, आतंकियों ने करीब 32 राउंड फायरिंग की थी। इसके बाद फ्यूल टैंक को विस्फोट से उड़ा दिया था। जिससे ट्रक में आग लग गई। इसके बाद पांच जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान घायल हुआ।
फारुक अब्दुल्ला बोले- बेगुनाहों को न पकड़ा जाए
बाटा डोरिया के घने जंगल क्षेत्र में एमआई हेलीकॉप्टर, ड्रोन और स्निफर डॉग के जरिए सर्च ऑपरेशन जारी है। शुक्रवार को 12 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों से सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों की पहचान का पता लगाने के लिए विभिन्न स्तरों पर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आतंकी इस साल में एक साल से एक्टिव हैं और उनमें स्निपर भी शामिल है।
वहीं, एनसी नेता और पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि पुंछ में जो कार्रवाई शुरू हुई है, उसमें बेगुनाहों को नहीं पकड़ना चाहिए। उसका ख्याल रखा जाना चाहिए।
एनआइए ने पुंछ में डाला डेरा
जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह के साथ पड़ोसी राजौरी जिले में जांच की निगरानी के लिए डेरा डाले हुए थे। एक उप महानिरीक्षक रैंक के अधिकारी की अध्यक्षता में एक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम भी मौजूद थी।
हवलदार मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर गांव लाया गया
पुंछ हमले में पंजाब के रहने वाले हवलदार मनदीप सिंह, एल/एनके कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह और सिपाही सेवक सिंह के अलावा उड़ीसा के एल/एनके देबाशीष बिस्वाल शहीद हुए थे। शनिवार को जवानों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाए गए हैं। जवानों के गांवों में मातम का माहौल है। पुंछ में सेना के वाहन पर आतंकी हमले में वीर गति को प्राप्त हुए हवलदार मनदीप सिंह के पार्थिव शरीर को लुधियाना में उनके पैतृक गांव लाया गया।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
47 mins agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
4 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
6 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
6 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines