Poonch Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शहीद हुए राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवानों को भारतीय सेना ने शुक्रवार को राजौरी में श्रद्धांजलि दी। सेना के अधिकारियों ने शहीदों की वीरता को याद किया और पुष्प चढ़ाए। सेना ने कहा कि कर्तव्य पथ पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को कभी भुलाया नहीं जाएगा।
पुंछ जिले में गुरुवार की दोपहर सवा तीन बजे के करीब आतंकियों ने जम्मू-पुंछ नेशनल हाइवे से गुजर रहे सेना के ट्रक पर हमला कर दिया था। आतंकियों ने बारिश और लो विजिबिलिटी की आड़ में पहले फायरिंग की, उसके बाद ग्रेनेड से हमला कर दिया था। इससे ट्रक में आग लग गई। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे। जबकि एक जवान घायल हुआ था।
शहीद जवानों में हवलदार मनदीप सिंह, एल/एनके कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह और सिपाही सेवक सिंह शामिल थे, ये सभी पंजाब के रहने वाले थे। वहीं उड़ीसा के एल/एनके देबाशीष बिस्वाल भी शहीद हुए।
सीएम भगवंत मान ने एक-एक करोड़ देने का किया ऐलान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के चार शहीद जवानों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भी एक बयान जारी कर शहीदों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राज्यपाल ने कहा कि उन्हें पंजाब के चार और ओडिशा के एक सहित हमारे पांच सैनिकों की शहादत की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। उनका बलिदान नहीं जाएगा। पूरा देश उन्हें हमेशा याद रखेगा और उनका सम्मान करेगा।
यह भी पढ़ें: पुंछ में सेना के वाहन पर 7 आतंकियों ने किया था हमला; दहशतगर्दों की तलाशी के लिए सेना ने उतारे हेलिकॉप्टर और ड्रोन
संबंधित खबरें
'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
5 mins agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
14 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
2 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
3 hrs ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
13 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines