Poonch Army Vehicle Accident Latest Update: जम्मू कश्मीर के पुंछ में बीती रात दर्दनाक हादसा हुआ। सेना की गाड़ी सड़क से फिसलकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 5 जवानों की मौत हो गई थी और 5 जवान बुरी तरह से घायल थे। सेना की गाड़ी के साथ हुए इस हादसे के बाद कई लोग आतंकी साजिश का अंदेशा जता रहे थे। वहीं अब खुद आर्मी ने इस पर चुप्पी तोड़ दी है।
सेना ने किया साफ
सेना की गाड़ी अचानक खाई में पलटी या जानबूझकर पलटाई गई? यह सवाल बीती रात से लोगों को परेशान कर रहा है। हालांकि सेना ने हादसे के पीछे आतंकी साजिश से साफ इनकार कर दिया है। सेना का कहना है कि इस हादसे में किसी भी तरह का आतंकी पहलू नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें- स्टेज 4 कैंसर को हरा मधुरिमा कैसे बनीं NEET टॉपर? प्रेरणादायक है ये सक्सेस स्टोरी
मामले की जांच जारी
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि 2.5 टन का वाहन पुंछ के ऑपरेशनल ट्रैक से गुजर रहा था। ट्रैक पर चलते समय गाड़ी अचानक सड़क से उतरकर खाई में गिर गई। यह ऑपरेशनल ट्रैक LOC के पास है। दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चला है। मगर शुरुआती जांच की मानें तो शायद मोड़ पर गाड़ी ने नियंत्रण खो दिया और वाहन 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
1 जवान की हालत गंभीर
रक्षा प्रवक्ता के अनुसार सेना के इस काफिले में 6 गाड़ियां मौजूद थीं। यह पूरा काफिला नीलम हेडक्वार्टर से बलनोई जा रहा था, तभी घरोआ के पास यह हादसा हो गया। रेस्क्यू टीम ने 5 शव बरामद किए हैं। वहीं घायल जवानों को पुंछ के फील्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से 1 की हालत काफी गंभीर है।
आतंकी साजिश से नकारा
इस हादसे में टेरर एंगल पर बयान देते हुए एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में कोई भी आतंकी साजिश की सूचना नहीं मिली है। घटना से महज 120 मीटर की दूरी पर आर्मी पोस्ट मौजूद थी, वहीं बैकअप गाड़ी भी 40 मीटर की दूरी पर थी। ऐसे में आतंकी साजिश मुमकिन नहीं है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में अनियंत्रित होने से पलटा सेना का वाहन, 5 जवान शहीद, पिछले महीने भी हो चुका हादसा
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
6 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
7 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
7 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
7 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
8 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
10 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
11 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
12 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
12 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines