Pooja Khedekar Disability Certificate: ट्रेनी IAS पूजा खेडकर पर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस जितना इस केस को सुलझाने की कोशिश करती है, ये केस उतना ही उलझता जा रहा है। पूजा खेडकर पर नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेज देने के आरोप लगे हैं। वहीं अब उनके दिव्यांग सर्टिफिकेट की भी पोल खुल चुकी है।
पूजा ने लिए दो आरक्षण
सिविल सेवा परीक्षा में बेहतर रैंक हासिल करने के लिए पूजा खेडकर ने ओबीसी आरक्षण और दिव्यांग सर्टिफिकेट की मदद ली थी। हालांकि पूजा दोनों आरक्षण के दायरे में नहीं आती हैं। पूजा के पिता भी रिटायर्ड ऑफिसर रह चुके हैं। इसलिए पूजा ओबीसी आरक्षण लेने की हकदार नहीं है। दूसरी तरफ पूजा ने दिव्यांग सर्टिफिकेट दिखाया है। मगर वो कहीं से दिव्यांग भी नहीं हैं। इसका खुलासा खुद उस अस्पताल ने किया है, जहां से पूजा ने ये सर्टिफिकेट प्राप्त किया।
पूजा की 7 प्रतिशत दिव्यांगता
यशवंतराव छावन मेमोरियल (YCM) अस्पताल ने पूजा को 7 प्रतिशत लोकोमोटर दिव्यांग सर्टिफिकेट दिया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल के फिजियोथैरिपी विभाग का कहना है कि पूजा को कोई दिव्यांगता नहीं है। मगर इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन ने पूजा को 7 प्रतिशत दिव्यांगता का सर्टिफिकेट बनाकर दिया था। इस रिपोर्ट के अनुसार पूजा के बाएं घुटने में चोट है। जिसके कारण उन्हें ये सर्टिफिकेट दिया गया है।
2018 में हुआ पूजा का एक्सीडेंट
पुणे के कलेक्टर ऑफिस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। YCM अस्पताल प्रशासन का कहना है कि 2018 में पूजा ने डॉक्टर्स को बताया था उनका छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके बाएं घुटने में चोट लगी थी। पूजा के बयान के आधार पर ही अस्पताल प्रशासन ने दिव्यांग सर्टिफिकेट बना दिया। हालांकि अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड में पूजा के टेस्ट और MRI का कोई जिक्र नहीं है।
गलत पता और फेक राशन कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 23 अगस्त 2022 को पूजा अपना सर्टिफिकेट रिन्यू करवाने के लिए अस्पताल गई थीं। इस दौरान पूजा ने अपना गलत पता और फेक राशन कार्ड दिया था। उसी के अगले दिन पूजा को 7 प्रतिशत लोकोमोटर दिव्यांग सर्टिफिकेट दे दिया गया था।
पूजा पर फर्जीवाड़े के आरोप
2023 बैच की ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेडकर के खिलाफ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शिकायत दर्ज की है। UPSC को गलत जानकारी देने के आरोप में पूजा पर जांच चल रही है। केंद्र सरकार ने एक सदस्यीय कमेटी का गठन करके पूजा के डॉक्यूमेंट की पड़ताल करने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ें- धरना दे रहे छात्रों ने खोली दृष्टि IAS की पोल, MCD पर भी उठे सवाल
संबंधित खबरें
बैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
4 mins ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
50 mins agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
55 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
1 hr agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
2 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
3 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
3 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
4 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines