हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

आतंक पर आस्था भारी: आजादी के बाद पहली बार Pok में सजा देवी मंदिर, आंकड़ों में जानें घाटी में किसका 'राज'?

PoK Sharda Temple Decorated First Time After Independence Terrorism Ends in Kashmir: आज पूरे देश में नवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है, लेकिन इस आयोजन के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है।

विज्ञापन

PoK Sharda Temple Decorated First Time After Independence Terrorism Ends in Kashmir: आज पूरे देश में नवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है, लेकिन इस आयोजन के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। आजादी के बाद पहली बार उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नवरात्रि को खासतौर पर मनाया जा रहा है। एलओसी पर पीओके के पास टीटवाल गांव के ऐतिहासिक शारदा मंदिर को सजाया गया है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घाटी में शांति की वापसी के लिए पीएम मोदी का आभार जताया है। ये वही शारदा मंदिर है, जिसका उद्घाटन इसी साल 23 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। इसके बाद तीर्थ यात्री लगातार यहां दर्शन करने आ रहे हैं।

अमित शाह बोले- पीएम मोदी को इसका श्रेय

जानकारी के मुताबिक, यहां के पुजारी ने बताया कि 1947 में हुए विभाजन के बाद ये पहली बार है, जब नवरात्रि की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। बड़ी संख्या में भक्तों ने माता रानी के दर्शन किए हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने वर्चुअली मंदिर को खोलने पर खुद को भाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि घाटी में शांति आ रही है, जिसका पूरा श्रेय पीएम मोदी को जाता है। शाह ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है, जब आजादी के बाद इतनी संख्या में भक्तों ने पूजा की हो। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि 23 मार्च को उन्होंने जीर्णोद्धार के बाद मंदिर को खोला, इसके लिए वे सौभाग्यशाली हैं।

यह भी पढ़ेंः दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 स्पेशल ट्रेनें दौड़ने को तैयार, टाइम शेड्यूल और रूट जारी

उन्होंने कहा कि यह न केवल घाटी में शांति की वापसी का प्रतीक है, बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक लौ के फिर से जलने का भी प्रतीक है। भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच नए सिरे से युद्धविराम समझौता लागू होने के बाद लगातार घाटी में पर्यटकों की तादाद बढ़ती जा रही है।

आतंकी वारदात 59% घटीं, विदेशी पर्यटक 8 गुना बढ़े

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कश्मीर घाटी में अमन लौट रहा है। दावा किया गया है कि पिछले 5 साल में यहां आतंकी वारदातों में 59% तक की कमी हुई है। इतना ही नहीं देसी और विदेशी पर्यटन में भी भारी बढ़ोत्तरी हुई है। रिपोर्ट की मानें तो पिछले साल यहां 4100 विदेशी पर्यटक आए था। वहीं इस साल सितंबर तक 32,000 पर्यटक यहां घूमने पहुंचे। यानी आठ गुना विदेशी पर्यटक बढ़े हैं। बताया गया है कि जी20 समिट के बाद इनकी संख्या ज्यादा बढ़ी है।

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें