Court gives order to release 18 properties of Nirav Modi: एक स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को निर्देश दिया कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के सिलसिले में भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी और उसकी कंपनियों से जुड़ी 71 करोड़ रुपये से अधिक की 18 संपत्तियों को बैंक और परिसमापक( liquidators, कंपनी की संपत्ति बेचने का अधिकार) के पक्ष में जारी किया जाए।
7 हजार करोड़ के नुकसान का दावा
बैंक ने एक दावेदार के रूप में और बैंकों के एक यूनियन रेप्रेसेंटिव के रूप में ईडी द्वारा कुर्क की गई कुछ प्रॉपर्टी पर दावा करने की मांग की थी, जिसमें कहा गया था कि आरोपियों के कथित कृत्यों की वजह से उन्हें 7,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था।
कई कीमती वस्तुएं शामिल
बैंक ने उन संपत्तियों को जारी करने या बहाल करने की मांग की, जो सुरक्षित, गिरवी, बंधक और जब्ती से मुक्त हैं। इनमें 18 संपत्तियां शामिल हैं, जिनमें हांगकांग और दुबई से प्राप्त भारत डायमंड बोर्स के संरक्षक के पास मौजूद कीमती वस्तुएं शामिल हैं, जिनकी कीमत 40 करोड़ रुपये से अधिक है, आभूषणों के 16 टुकड़े जो एक फाइव स्टार होटल में प्रदर्शन स्टॉक का हिस्सा थे, कुर्ला में एक ऑफिस और आठ 26 लाख रुपये कीमत की बेंटले कार शामिल हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
पीएनबी केस का सामना कर रहे नीरव मोदी
कोर्ट ने निर्देश दिया कि नीरव मोदी की दो कंपनियों, फायरस्टार इंटरनेशनल लिमिटेड और फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल लिमिटेड और पीएनबी के लिए नियुक्त परिसमापक(liquidator) को जारी की जाएं। बता दें कि पीएनबी मामले से संबंधित आरोपों का सामना करने के लिए अधिकारियों द्वारा उन्हें भारत में प्रत्यर्पित करने की मांग के बाद नीरव मोदी, वर्तमान में ब्रिटेन में प्रत्यर्पण कार्यवाही(extradition proceedings) का मुकाबला कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
2 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
2 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
4 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
7 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
7 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
7 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
8 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
9 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines