नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के फ्रॉड का खुलासा फरवरी 2018 के पहले हफ्ते में हुआ, जब पंजाब नेशनल बैंक ने सेबी और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को 11,356 करोड़ रुपए के घोटाले की जानकारी दी। बाद में PNB ने 1,300 करोड़ के नए फ्रॉड के बारे में भी CBI को बताया। जांच में सामने आया कि बैंक के फॉरेक्स डिपार्टमेंट में कार्यरत डिप्टी मैनेजर गोकुल नाथ शेट्टी और मनोज खरात नाम के एक अन्य बैंक अधिकारी के साथ मिलकर नीरव मोदी और मेहुल चौकसी की कंपनियों को फर्जी तरीके से एलओयू दिया। बैंक से जानकारी छुपाने के लिए CBS प्रणाली यानी कोर बैंकिंग सिस्टम को बाईपास किया गया, बैंक के लिए एंट्री भी नहीं की गई।
कैसे हुआ खुलासा
जब गोकुलनाथ शेट्टी की जगह पर बैंक के फॉरेक्स ब्रांच में दूसरा ऑफिसर आया, तो नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के लोग उससे LoU इश्यू कराने पहुंचे। बैंक अफसरों ने लेटर ऑफ अंडरटेकिंग जारी करने से पहले 100% कैश मार्जिन मांगा। तीनों फर्मों ने यह बहाना दिया कि वो यह सुविधा पहले भी बैंक से ले चुके हैं, तो अब क्यों उनसे मार्जिन कैश मांगा जा रहा है। दरअसल, पहले कई बार नीरव मोदी ने समय पर पैसे लौटाकर बैंक अधिकारी का भरोसा तो जीता ही था, साथ ही उनको मोटी रकम भी रिश्वत में देता था।
ये भी पढ़ें: मेहुल चोकसी कौन? 13 हजार करोड़ के स्कैम में कैसे फंसा हीरा कारोबारी
कर्मचारियों ने दिया साथ
नीरव मोदी और उसके लोगों ने पंजाब नेशनल बैंक से लेन-देन के लिए दो कर्मचारियों को अपने साथ जोड़ा था। वह पैसे ट्रांसफर करने के लिए ‘स्विफ्ट’ ट्रांजेक्शन प्रणाली का इस्तेमाल करता था। इसके जरिये वे रोजाना की बैंकिंग ट्रांजैक्शंस को प्रॉसेस करने वाले कोर बैंकिंग सिस्टम को चकमा देते रहे। फिर नीरव मोदी की कंपनी के लोगों ने इन्हीं जाली LoU को आधार बनाया। फिर एक्सिस और इलाहाबाद जैसे बैंकों से डॉलर में लोन लिए। इसके बाद इन्हें नोस्ट्रो अकाउंट्स की फंडिंग के जरिये विदेश में कुछ फर्मों को भेजा गया, जो नीरव मोदी से जुड़ी थीं।
ये भी पढ़ें: पीएनबी बैंक घोटाले का आरोपी मेहुल चौकसी बेल्जियम में अरेस्ट, ईडी-सीबीआई के आग्रह पर हुई कार्रवाई
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
11 mins ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
1 hr agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
2 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
2 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
4 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
5 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
7 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
7 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
7 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines