नई दिल्ली: आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के गुजरात और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री अपने गृह राज्य गुजरात के साबरकांठा के गढोड़ा में साबर डेयरी की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे चेन्नई के जेएलएन इंडोर स्टेडियम में 44 वें शतरंज ओलंपियाड के उद्घाटन की घोषणा करेंगे।
वहीं शुक्रवार यानी 29 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 10 बजे अन्ना विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। अन्ना विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह के मौके पर वह 69 स्वर्ण पदक विजेताओं को स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।
इसके बाद वह गिफ्ट सिटी का दौरा करने के लिए गांधीनगर जाएंगे। जहां वह शाम करीब चार बजे विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और उनका शिलान्यास करेंगे। पीएमओ से जारी बयान के अनुसार साबर डेयरी के परियोजनाओं से स्थानीय किसानों और दुग्ध उत्पादकों का सशक्तीकरण होगा और उनकी आय बढ़ेगी। साथ ही इससे क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा. साबर डेयरी की क्षमता प्रति दिन करीब 1.20 लाख टन की है।
आपको बता दें कि साबर डेयरी गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) का एक हिस्सा है, जो अमूल ब्रांड के तहत दूध और दूध उत्पादों की एक पूरी श्रृंखला का उत्पादन और उसका विपणन करती है। इसके बाद पीएम मोदी गांधीनगर के गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में देश के पहले अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज की शुरुआत करेंगे। वह इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के मुख्यालय भवन की आधारशिला भी रखेंगे।
संबंधित खबरें
'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
1 hr agoक्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
2 hrs agoइंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
2 hrs agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
3 hrs agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
4 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
4 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
6 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
7 hrs agoLIVE: लुधियाना में युवक की हत्या, घर में घुसकर काटा हाथ, दुकानदार को दिया
7 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines