PM Modi Address To Nation Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर की शाम 5 बजे देश को संबोधित किया. यह संबोधन जीएसटी रिफॉर्म के लागू होने से एक दिन पहले आया है. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GST रिफॉर्म के लागू होने के बाद लोगों को होने वाले फायदे गिनाए. उन्होंने इसे ‘GST बचत उत्सव’ कहा है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने सभी से स्वदेशी चीजों को खरीदने की अपील की और सभी राज्यों से खास अपील की है.
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत सी विदेशी चीजें जुड़ गई हैं और हमें पता भी नहीं है. उन्होंने कहा कि कई बार हमारी जेब में कंघी देशी है या विदेशी, हमें पता ही नहीं होता. हमें इनमें भी मुक्ति पानी होगी. हम वो सामान खरीदें जो मेड इन इंडिया हो, जिसमें हमारे देश के नौजवानों की मेहनत लगी हो, देश की बेटियों और बेटों का पसीना लगा हो.
उन्होंने कहा है कि हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है. दुकान को स्वदेशी से सजाना है. गर्व से कहो कि यह स्वदेशी है. गर्व से कहो कि मैं स्वदेशी खरीदता हूं. मैं स्वदेशी सामान की बिक्री भी करता हूं. यह हर भारतीय का मिजाज होना चाहिए और जब यह होगा तो भारत विकसित होगा.
पीएम मोदी ने सभी राज्य सरकारों से आग्रह करते हुए कहा है कि सभी राज्य सरकारें ‘आत्मनिर्भर भारत’ और स्वदेशी के इस अभियान में शामिल हों और अपने राज्यों में उत्पादन बढ़ाकर निवेश का माहौल बनाएं. जब राष्ट्र और राज्य मिलकर काम करेंगे, तो ‘आत्मनिर्भर भारत’ का सपना पूरा होगा.
पीएम ने कहा कि अब गरीब, नव-मध्यम वर्ग और मध्यम वर्ग को दोहरा लाभ मिल रहा है. जीएसटी में कमी से देश के नागरिकों के लिए अपने सपने पूरे करना आसान हो जाएगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में 25 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले हैं और अब वे नव-मध्यम वर्ग (Neo-Middle Class) का निर्माण कर चुके हैं, जिनके अपने सपने हैं. उन्होंने कहा कि सरकार के दो फैसलों ‘आयकर में छूट और जीएसटी सुधारों’ से देश के लोगों को एक ही वर्ष में 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत होगी.
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
6 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
8 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
8 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
8 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
10 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
10 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
12 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
12 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
13 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines