अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधान स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में कहा कि 2002 चुनाव प्रचार के दौरान जब मैं राजकोट से उम्मीदवार था तब मुझे एक कलम मिली थी। दो संतों ने यह कहते हुए कलम दी थी कि प्रमुख स्वामी महाराज ने अनुरोध किया है कि आप इस कलम से अपने कागजात पर हस्ताक्षर करे। पीम बोले वहां से आज काशी तक यह सिलसिला जारी है।
बुधवार शाम पीएम स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव में हिस्सा लेने अहमदाबाद पहुंच हैं।यह महोत्सव अगले 1 माह तक चलेगा। इस महोत्सव में देश-विदेश से संत-महंतों और वीवीआईपी लोग शामिल हो रहे हैं।आगे पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम में मैं भारत की जीवंतता और विविधता के हर पहलू को देख सकता हूं। मैं संतों और संतों की सराहना करना चाहता हूं कि उन्होंने इस तरह के और इतने बड़े पैमाने पर एक कार्यक्रम के बारे में सोचा।
एकता यात्रा में आई थी अड़चन
पीएम मोदी ने आगे कहा कि डॉ एम एम जोशी के नेतृत्व में ‘एकता यात्रा’ के दौरान जम्मू के रास्ते में हमें विपरीत स्थिति का सामना करना पड़ा था। जैसे ही मैं जम्मू पहुंचा, मुझे पहला फोन प्रमुख स्वामी महाराज जी का आया, जिन्होंने मेरा हालचाल पूछा था। महोत्सव में अमेरिका, ब्रिटेन कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड समेत अन्य देशों से लोग पहुंचे हैं। आज उदघाटन के बाद 15 दिसंबर से कोई भी व्यक्ति प्रमुख स्वामी नगर में बगैर किसी शुल्क के प्रवेश कर सकता है। महोत्सव में कई आकर्षण हैं जो जीवन निर्माण की प्रेरणा और लोगों को नैतिक-आध्यात्मिक जीवन का अवसर प्रदान करते हैं।
30 फूट ऊंची मूर्ति बनाई गई
शताब्दी समारोह को लेकर अहमदाबाद में भव्य तैयारियां की गई हैं। यह आयोजन बीएपीएस की ओर से अहमदाबाद के एसपी रिंग रोड पर 600 एकड़ जगह में किया जा रहा है। 15 दिसंबर 2022 से 15 जनवरी 2023 तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रमुख स्वामी महाराज नगर बनाया गया है। जिसमें प्रमुख स्वामी महाराज की 30 फूट ऊंची मूर्ति बनाई गई है। नगर के भीतर अक्षरधाम मंदिर की झांकी भी तैयार की गई है ।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
5 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
7 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
9 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
10 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
11 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
11 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
12 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
12 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
13 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines